जैसा की हम सब जानते हैं कि बच्चो को कहानियाँ बहुत पसंद होती है वे कहनियाँ पढ़ना या फिर सुनना बहुत पसंद करते हैं। अगर आपके घर पर भी कहानियाँ पसंद करने वाले बच्चे मौजूद है और आप उन्हें कहानियाँ सुनाना चाहते हैं तो आपको इस लेख में 4 बच्चों की कहानियां (best short hindi story for kids) मिल जाएंगी।
4 बच्चों की कहानियां – Best Short Hindi Story For Kids
कछुआ और खरगोश
एक जंगल में एक खरगोश रहता था जो काफी तेज दौड़ता था तथा उसे अपनी इस योग्यता पर अत्यधित घमंड था। वह आये दिन जंगल के जानवरों को दौड़ की प्रतिस्पर्धा के लिए उकसाता रहता था तथा जीतने के बाद उन्हें शर्मिंदा करता था।
एक दिन इस खरगोश में एक कछुएं को उसके साथ Race लगाने के लिए उकसाया, बेचारा कछुआ दबाव में आ कर मान गया, उस कचुएँ में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं थी। दोनों की दौड़ प्रारम्भ होने वाली थी, जंगल के सारे जानवर इस दौड़ को देखने के लिए एकत्रित हुए थे। खरगोश बहुत घमंडी था उसे पूरा भरोसा था कि वही इस दौड़ को जीतेगा। दौड़ प्रारंभ हुई खरगोश तेज रफ्तार के साथ भागने लगा और बेचारा कछुआ अपनी धीमी चाल से आगे बढ़ने लगा। कुछ दूर जाने के बाद खरगोश ने पीछे देखा पर उसे दूर-दूर तक कोई नज़र नहीं आया तो उसने सोचा की क्यों न आराम किया जाएँ। फिर खरगोश एक बड़े से पेड़ के नीचे जा कर बैठ गया जहाँ उसे नींद लग गयी और कछुआ इस दौड़ को जीत गया। खरगोश की जब नींद खुली और वो आगे बड़ा तो उसने पाया कि कछुआ दौड़ जीत चूका है, जानवर उसकी वाह वाही कर रहे हैं और खरगोश का मजाक बना रहे हैं कि यह जंगल के सबसे धीरे चलने वाले जानवर से हार गया।

अकबर और बीरबल
एक व्यापारी बीरबर के पास पंहुचा और बीरबर से कहा – बीरबल जी मेरे घर में चोरी हो गयी है और मुझे अपने 5 नौकरो पर शक है, अब मैं कैसे पता लगाऊं कि किस नौकर ने चौरी की है। तभी बीरबल ने कहा कि कल सभी नौकरों को महाराजा अकबर के दरबार में ले कर आओ।
अगले दिन व्यापारी बादशाह अकबर के दरबार में अपने नौकरों के साथ पंहुचा। बीरबल ने अकबर को सारी बात बताई। अकबर ने कहाँ की जिस किसी ने भी चौरी की होगी उसे आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। और चौर का पता लगाने का काम बीरबल को सोंप दिया। जिसके बाद बीरबल एक ही आकार की 5 लकड़ियाँ ले कर आया और नौकरों से कहा कि तुन्हें यह एक-एक लकड़ी दी जा रही है जो भी निर्दोष होगा उसकी लकड़ी का आकार सुबह तक स्थिर रहेगा पर जो भी चौर होगा उसकी लकड़ी 1 इंच बढ़ जाएगी।
जिस नौकर ने चौरी की उसने सोचा की अगर वह लकड़ी को 1 इंच काट दे तो सुबह उसकी लकड़ी अन्य नौकरों के आकार की ही रहेगी, उसने ऐसा ही किया। जब सुबह सभी नौकर राज दरबार में पेश किये गये तब बीरबल ने उस चौर का पता लगा लिया क्योकि जिस व्यक्ति की लकड़ी 1 इंच छोटी थी वही चौर था। क्योकि बीरबल ने झूठ कहा था कि भी चौर होगा उसकी लकड़ी 1 इंच बढ़ जाएगी।

झूठ बोलने का बुरा नतीजा
एक गाँव में बहुत से लोग रहते थे जो हर एक-दो दिन में सुबह अपनी भेड़-बकरियों को घास चरने के लिए जंगल में छोड़ा करते थे। उस गाँव में एक शैतान लड़का था, उसे एक दिन शैतानी करने की इच्छा हुई और वह सुबह भेड़-बकरियों के घास खाने जाने के बाद गाँव में आ कर चिल्लाने लगा ” भेड़िये ने बकरियों पर हमला कर दिया है”, यह सुन कर गाँव के लोग बकरियों की रक्षा के लिए भागने लगे। यह देख उस बच्चे को बड़ा आनंद आया। फिर वह हर दुसरे दिन ऐसा मजाक करता और लोगों को जंगल की तरफ भागते देख हँसता और उनके मजे लेता। एक दिन उस बच्चे के घर की बकरियां जंगल में घास चरने के लिए गयी हुई थी और वह बच्चा भी वही था, उस दिन सच में भी एक भेड़ियाँ बकरियों का शिकार करने लगा यह वह बच्चा डर गया और गाँव के लोगों के पास मदद के लिए भागा, पर किसी ने भी उसकी मदद नहीं की और उससे कहने लगे कि “तू हर बार की तरह झूठ ही बोल रहा है इस बार हम उल्लू नहीं बनेंगे।”
इस कहानी से हमें सिख मिलती है कि हमें हद से ज्यादा झूठ नहीं बोलना चाहिए, वह हमारे लिए नुकसानदायी हो सकता है।

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी
एक गाँव में एक परिवार रहता था, जो मुर्गी, अंडे आदि का व्यापार करते थे। यह पति-पत्नी दुसरे गाँव से मुर्गी लाकर अपने गाँव में बेचते थे साथ ही मुर्गियों के अन्डो का व्यापार भी किया करते थे। एक दिन इन्होने देखा की इनके पास की एक मुर्गी ने सोने का अंडा दिया है, यह उस अंडे को बाज़ार में बेचने के लिए जाते हैं और उसकी अच्छी खासी कीमत उन्हें मिल जाती है।
यह देख वह उस मुर्गी को अन्य मुर्गियों से अलग कर अपने कक्ष में रख लेते हैं। वह मुर्गी रोज एक सोने का अंडा देती जिसे बेच कर वह पैसे इक्कठा करने लगे। पांच से छः दिनों बाद उस व्यापारी को लालच आ जाता है कि ऐसे रोज-रोज कब तक हम इस मुर्गी के अंडे देने का इंतजार करेंगे इसके पेट में कई अंडे होंगे क्यो न हम उस मुर्गी को मार कर उसके पेट से सारे अंडे निकाल ले उसके पत्नी उसकी बात से सहमत हो जाती है और वे उस मुर्गी को मार देते हैं। पर उन्हें उसके पेट से कुछ हासिल नहीं होता है उस मुर्गी का पेट पूरी तरह से खाली था। इसीलिए कहा जाता है कि कभी लालच नहीं करना चाहिए यह आपको नुकसान में डाल सकता है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –