घर में घोड़े की तस्वीर लगाने के फायदे

घर में घोड़े की तस्वीर लगाने के फायदे

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

आपने कई जगह जैसे घरो में, ऑफिस में 7 घोड़ो वाली तस्वीर टंगी हुई देखी होगी तो यह तस्वीर देख कर आपके दिमाग में यह प्रश्न जरुर आया होगा की आखिर लोग इस तस्वीर को लगाना क्यों पसंद करते हैं? आखिर क्या है इस तस्वीर में जो इतनी अधिक जगह इसको पसंद किया जाता है। इस तस्वीर को पसंद किये जाने का मुख्य कारण यह कि वास्तु के अनुसार इस तस्वीर को घर में या ऑफिस में लगाने के कई सकारात्मक फायदे होते हैं। आइये जानते है कि घर में घोड़े की तस्वीर लगाने के फायदे क्या क्या होते हैं।

घर में घोड़े की तस्वीर लगाने के फायदे

घर या ऑफिस में 7 घोड़े की तस्वीर लगाने से आपको कई लाभ हो सकते हैं बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप यदि तस्वीर घर में लगा रहे हैं तो आपको तस्वीर का मुँह पूर्व की और रखना है और अगर ऑफिस में लगा रहे हैं तो उत्तर की और। वास्तु में दिशाओ का बड़ा महत्व है इसीलिए तस्वीर लगाते समय दिशा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए वरना इसके नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते है सात घोड़ो की तस्वीर को लगाने के फायदे।

धन आगमन हेतु

घर में यदि आप 7 घोड़े की तस्वीर लगाते हैं तो आपको धन से सम्बन्धित आपदाओ का सामना नही करना पड़ेगा। आप आर्थिक रूप से प्रसन्न रहेंगे, घर की सारी धन सम्बन्धित समस्याएँ मिट जाएगी और घर में धन को ले कर किसी प्रकार का कलेश नही होगा और हमेशा धन में बढोत्तरी होगी। इसीलिए घर की दीवार पर 7 घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए।

प्रेमभाव

अगर आप चाहते है कि आपस में प्रेम बना रहे और आपका कभी घर के सदस्यों से रिश्ता खराब ना हो तो आपको घर की दिवार पर 7 घोड़े की तस्वीर जरुर लगाना चाहिए क्योकि घर में 7 घोड़े की तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में अधिकांश कलेश बना रहता है और पति पत्नी के झगड़े खत्म होने का नाम नही लेते हैं तो आप इस तरीके को अपना सकते हैं।

कर्ज नही होता है

अगर आप 7 घोड़े की तस्वीर को अपने घर या ऑफिस में लगाते है तो आपको कभी भी कर्ज की समस्या से नही गुजरना पड़ेगा। अगर आप पर किसी प्रकार का कर्ज है तो वह भी जल्द ही ख़त्म हो जाएगा। 7 घोड़े की तस्वीर आपको आर्थिक संकटों से बचाती है इसिलिये आप कभी कर्ज जैसी समस्या से नही घिरेंगे।

व्यापार में लाभ हेतु

ऑफिस या दूकान पर 7 घोड़े की तस्वीर लगाने से व्यापार में तरक्की होती है तथा सकारात्मक वातावरण बना रहता है और साथ में काम कर रहे लोग ऊर्जावान बने रहते हैं। व्यापार में हानि नही होती है कार्य में प्रगति होती है। अगर आप बहुत मेहनत कर रहे है फिर भी आपको सकारात्मक परिणाम नही मिल रहे है तो आपको ऑफिस या दुकान में 7 घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए वास्तु के अनुसार ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल जाएँगे।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment