महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के बारे में यह बातें आपको जरूर जानना चाहिए।
एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फ़रवरी 1964 को कुनबी मराठा परिवार में महाराष्ट्र राज्य के सतारा ज़िले में हुआ था। जिनकी वर्तमान में आयु 58 है।
एकनाथ शिंदे ने 30 जून, 2022 की शाम को महाराष्ट्र राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
एकनाथ शिंदे ने अपनी 11वीं तक की पढ़ाई ठाणे में की थी और ऑटो चला कर अपना गुज़ारा किया करते थे।
आनंद दिघे से मुलाकात के बाद केवल 18 साल की उम्र में ही उन्होंने राजनीती में कदम रख दिया था, और एक शिव सेना के कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे थे।
आनंद दिघे चाहते थे की ठाणे नगर निगम चुनाव में एकनाथ शिंदे पार्षद का चुनाव लड़े, आनंद दिघे के द्वारा पार्टी की टिकेट दिए जाने के बाद एकनाथ शिंदे ने पार्षद का चुनाव लड़ा और पहली बार में ही चुनाव जीत कर यह दर्शा दिया की वे एक सफल राजनेता है।
एकनाथ शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की म्रत्यु के बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के लिए बहुत काम किया और अपना नाम काफी मजबूत कर लिया था ।
देवेंद्र फडणवीस की सरकार में शिंदे महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री बने और 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिंदे मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति माने जाने लगे।
2019 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और एनसीपी के कारण उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री बन गये ।
जून 2022 में महाराष्ट्र में राजनितिक माहोल गरमाया और एकनाथ शिंदे बाघी बन गये और 8 मंत्रियों सहित कुल 35 विधायकों को लेकर BJP के साथ सरकार बना ली ।
30 जून, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, देवेंद्र फडणवीस ने यह बताया की एकनाथ शिंदे 30 जून, 2022 की शाम को महाराष्ट्र राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले है। 30 जून, 2022 को एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बन चुके है।