अखंड भारत

क्या है अखंड भारत, जानें अखंड भारत में कौन से देश शामिल है?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

जय हिन्द दोस्तों! अखंड भारत का सपना हर देश भक्त देखता है, हर सच्चा देश भक्त चाहता है भारत पुनः अखंड हो जाए। आप जानते है कि क्या है अखंड भारत? अगर नही तो इस लेख में आप अखंड भारत के बारे में जानेंगे और साथ ही कई प्रश्नों के उत्तर भी आपको यहाँ मिल जाएँगे जो अखंड भारत से सम्बन्धित है, जैसे अखंड भारत में कितने देश हैं? अखंड भारत कैसा दिखता था? अखंड भारत का नक्शा दिखाएंगे।

अखंड भारत क्या है?

आज जो भारत है वह प्राचीन समय में काफी बड़ा हुआ करता था यानिकि भारत की सीमाएँ जो आज है वह प्राचीन समय में और कुछ और हुआ करती थी भारत का क्षेत्रफल आज की तुलना में काफी ज्यादा हुआ करता था। परन्तु समय के साथ-साथ अनेक कारणों से भारत का विभाजन होता गया और आज भारत माता खंड खंड हो गयी है। देशविरोधी तत्वो और विदेशी आक्रान्ताओं ने अपने हित के लिए भारत को खंडित कर दिया और आज भी कुछ देश विरोधी तत्व शेष भारत को खंडित करना चाहते है।

अखंड भारत का साधारण सा अर्थ है की जो भी देश प्राचीन काल में भारत का हिस्सा हुआ करते थे और जो आज अलग देश बन गये है यदि वे पुनः भारत में सम्मिलित कर लिए जाए तो भारत पुनः अखंड बन जाएगा। हिंदूवादी संघठन जैसे आरएसएस, हिन्दू वाहिनी, विश्वहिंदू परिषद आदि हमेशा से ही अखंड भारत बनाने के लिए व जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए आयोजन किया करते है। ताकि लोगो को पता चल सके की आज के भारत की तुलना में प्राचीन भारत काफी बड़ा हुआ करता था और भविष्य में देश को बाटने की कोशिशे सफल ना हो सके कोई भी अपने हित के लिए देश का विभाजन न कर सके जैसा की 1947 में हो चुका है। पहले संपूर्ण हिन्दू धर्म जम्बू द्वीप (प्राचीन भारत) पर शासन करता था। अखंड भारत का नक्शा देख कर आप समझ सकते है कि हमारा भारत कितना विशाल था।

अखंड भारत में कितने देश हैं? (Akhand Bharat Countries)

अखंड भारत के अंतर्गत बहुत से देश आते है, जो वर्तमान में अलग देश है जहा का अलग संविधान व अलग सरकारे है। आइये जानते है कि अखंड भारत में कितने देश हैं?

  • अफगानिस्थान
  • पाकिस्तान
  • तिब्बत
  • भूटान
  • म्यांमार
  • बांग्लादेश
  • श्रीलंका
  • मलेशिया
  • फिलीपीन्स
  • थाईलैण्ड
  • दक्षिण वियतनाम
  • कम्बोडिया
  • इण्डोनेशिया आदि

अखंड भारत का नक्शा

Akhand Bharat Map

Photo Cradit : Wikipedia

इस मानचित्र से आप आसानी से समझ सकते है कि अखंड भारत कैसा दिखता था और आज भारत कितना खंडित हो चुका है। हर भारतीय को भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए, हर वर्ष 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। 14 अगस्त 1947 के दिन भारत का बड़ा हिस्सा कुछ स्वार्थी राजनेताओं द्वारा अपने हित के लिए केवल धर्म के आधार पर अलग कर दिया गया था, जो क्षेत्र आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।

👇इस विडियो के माध्यम से आप भारत के विभाजनो को आसानी से समझ सकेंगे👇

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment