आज आप जानेंगे कि अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या है?
अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ क्या है?
अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ – मना करना, साफ़ इंकार करना, जरुरी समय पर साथ ना देना, अभिमान के साथ मना करना।
वाक्यों में प्रयोग
- राहुल को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसके दोस्तों ने उसे अंगूठा दिखा दिया।
- समीर ने अपने दोस्त को वादा किया था कि वह उसे कम दाम पर कार दिलाएगा पर समय आने पर उसने अंगूठा दिखा दिया।
- अंकुश ने उसके दोस्त को कहा था कि वह उसके लिए कोर्ट में गवाही देगा पर जब उसे गवाही देने के लिए कहा गया तो उसने अंगूठा दिखा दिया।
- सब दोस्त मिल कर शिमला जा रहे थे तभी कनक ने जाने से मना कर दिया तभी उसके दोस्तों ने कहा की तू हमेशा अंत समय पर अंगूठा दिखा देता है।
- आकाश जब परीक्षा में अपने पीछे बैठे अमित से एक प्रश्न का उत्तर पूछता है तभी अमित आकाश को अंगूठा दिखा देता है।
- बहुत से लोग जरूरत के समय में अंगूठा दिखा देते हैं।
- अमेरिका ने पाकिस्तान को लोन देने का वादा किया था पर जब पाकिस्तान ने कुछ समय बाद अमेरिका से लोन माँगा तो अमेरिका ने अंगूठा दिखा दिया।
FAQs
अंगूठा दिखाना मुहावरे का मतलब क्या होता है?
अंगूठा दिखाना मुहावरे का अर्थ होता है मना करना, अंत समय पर धोका देना।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- हाथ मलना मुहावरे का अर्थ और वाक्यों में प्रयोग
- काम तमाम करना मुहावरे का अर्थ क्या है
- आसमान से गिरा खजूर में अटका लोकोक्ति का अर्थ