धोखा किसी भी रिश्ते को खत्म कर सकता है इसीलिए कहा जाता है की विश्वास पर ही कोई भी रिश्ता टिका होता है। व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए धोखा देता है, अपने निजीहितो के लिए या मन की प्रसन्नता के लिए अपनों के साथ धोखा करता है। किसी भी रिलेशन में साथी को धोखा देने के लिए झूठ का इस्तेमाल करता है जो उस रिलेशन को खत्म कर सकता है इसीलिए स्वार्थ को कभी भी अपने रिश्तो से ज्यादा महत्व नही देना चाहिए वरना रिश्ता खत्म होने के बाद उसकी अहमियत पता चलती है और केवल पछताने के अलावा कुछ नही रह जाता है। धोका देने की प्रवत्ति बहुत से लोगो में होती है इसीलिए किसी से भी रिश्ता प्रारम्भ करने से पहले उसके चरित्र को अच्छे से पहचानना जरुरी होता है। धोकेबाज लोगो की वार्तालाप में अधिकांश बातो में झूठ होता है और विश्वास करने वाला व्यक्ति धोखा खा जाता है। क्या आप जानते है कि धोखा देने वाले को क्या कहते हैं?
धोखा देने वाले को क्या कहते हैं?
धोखा देने वाले को विश्वासघाती तथा धोकेबाज़ कहा जाता है। धोकेबाज चरित्र का पता लगाना कठिन है क्योकि वो इतनी सफाई से झूठ का प्रयोग करते हैं कि उन्हें पकड़ना कठिन है। किसी भी इन्सान को लम्बे समय तक धोखा देना सम्भव नही है उसे कभी न कभी सच का पता लग ही जाता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- व्यवसाय में जोखिम उठाने वाले को क्या कहते हैं?
- लिख कर अपनी जीविका चलाने वाले को क्या कहते हैं?
- ईर्ष्या करने वाले को क्या कहते हैं?