दुनिया में कई तरह के फूल पाए जाते हैं. और कई फुल तो देखने में काफी सुन्दर होते हैं, फूलो की सुन्दरता को देखते हुए इन्हें सजावट के लिए प्रयोग किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि फूलो पर भी Study की जाती है, इस लेख में फूलों का अध्ययन क्या कहलाता है? इस प्रश्न का उत्तर दिया गया हैं।
फूलों का अध्ययन क्या कहलाता है?
फूलों के अध्ययन को फ्लोरीकल्चर कहते हैं, इस शाखा में फूलो से सम्बन्धित जानकारियां जुटाई जाती है तथा फूलों की पैदावार, मार्केटिंग, इस्तेमाल जैसे कॉस्मेटिक, परफ्यूम, दवाएं आदि के निर्माण में फूलो की जरूरत पर अध्ययन किया जाता हैं, अगर आप भी इस शाखा में अध्ययन करना चाहते हैं तो आपको 12th में बायो विषय को चुनना होगा जिसके बाद इस विषय की पढ़ाई कर सकेंगे।
इस प्रकार के अध्ययन से फूलों की पैदावार को बढ़ाया जा सकता हैं, उन्हें समझा जा सकता है, उन्हें रखने के लिए उचित स्थान को निर्मित किया जा सकता हैं, कई तरह की दवाईयों को निर्मित किया जा सकता हैं इसीलिए यह शाखा विज्ञान की दृष्टि से भी बहुत ही महत्वपूर्ण है और आज कल के कई विद्यार्थी इस शाखा में प्रवेश ले रहे हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –