भारत देश में जहां शादी ब्याह को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है व साथ ही साथ यह भी कहा जाता है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं, वहीं गुजरात की क्षमा बिंदु एक अनूठी शादी रचाने जा रही हैं। उन्होंने अपनी जोड़ी अपने ही साथ बना ली है। क्षमा स्वयं से ही शादी रचाकर देश की पहली सोलोगैमी (Sologamy) शादी करने जा रही हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे कि कौन हैं गुजरात की यह लड़की क्षमा बिंदु व क्या होती है सोलोगैमी वेडिंग?
वडोदरा की रहने वाली यह युवती 11 जून को शादी करने वाली है। जिसकी चर्चा न्यूज प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। क्षमा की शादी पुरे रीती रिवाज से होगी, सात फेरे, सभी अनुष्ठान होंगे परन्तु कमी होगी तो केवल दूल्हे की।
दुल्हन बनना चाहती हूँ पर शादी नहीं करनी।
स्वयं विवाह करने जा रही क्षमा बिंदु का कहना है कि उन्हें दुल्हन के रूप में तैयार तो होना है लेकिन वे शादी नहीं करना चाहती। यही कारण है कि उन्होंने स्वयं से विवाह करने का फैसला लिया। वे यह भी कहती हैं कि शायद मैं देश में सेल्फ लव का उदहारण सेट करने वाली पहली लड़की हूँ।
You are Enough तुम स्वयं ही काफी हो
क्षमा का यह मानना है कि कोई भी व्यक्ति खुद के लिए काफी है। उसे प्यार के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं। उनका यह भी मानना है कि महिलाये मायने रखती हैं और इंसान उसी से शादी करता है जिससे वह प्यार करता है। लोगों को यह शादी इर्रिलेवेंट लग सकती है पर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्षमा एक प्रायवेट जॉब करती हैं।
गोवा जाएँगी हनीमून पर
क्षमा के माता पिता भी उनके इस फैसले से खुश हैं। क्षमा शादी के बाद 2 हफ्ते के लिए खुद के साथ हनीमून मनाने गोवा जाएँगी।
क्या है सोलोगैमी वेडिंग?
सोलोगैमी वेडिंग ऐसा शब्द है जिसका अर्थ होता है आत्म विवाह, एकल विवाह, स्वयं विवाह अथवा खुद से शादी करना। इसे ऑटोगामी भी कहा जाता है। व्यक्ति जब अपने आप से ही शादी रचाने, खुद की अहमियत की पुष्टि करते हुए एक खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर होता है तो ऐसे विवाह को सोलोगैमी या ऑटोगामी कहा जाता है।
क्या सोलोगैमी लीगल है?
आत्म विवाह को अब तक किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है। इसमें किसी प्रकार का कोई सर्टिफिकेट या कानूनन दस्तावेज आत्म विवाह करने वाले व्यक्ति को प्राप्त नहीं होगा। न ही वह किसी क़ानूनी दस्तावेज पर अपनी वैवाहिक स्थिति को बदल सकता है। यदि वह व्यक्ति जिसने आत्म विवाह किया है, भविष्य में किसी और से शादी करे तो वह शादी अपराध नहीं होगी। न ही उसे उस व्यक्ति की दूसरी शादी कहा जायेगा।
क्या इससे पहले भी हो चुकी है कोई सोलोगैमी वेडिंग?
हमने जब इंटरनेट खंगाला तो पाया कि विदेश में भी ऐसी शादियां हुई हैं। 2014 में एक ब्रिटिश फोटोग्राफर ग्रेस ग्लेडर ने भी खुद से विवाह रचाया था। इसके बाद हमें यूट्यूब पर सोफी टाना नामक एक महिला का वीडियो इंटरव्यू हमें मिला जिसे VICE ने पोस्ट किया है। सोफी ने भी रीती रिवाजों के साथ धूम धाम से अपने आप से शादी की। आप निचे इस वीडियो को देख सकते हैं।
टीवी सीरीज और फिल्मों में भी दिखाई गयी है सोलोगैमी वेडिंग
इंटरनेट और OTT प्लेटफॉर्म्स आ जाने के बाद से दुनिया के किसी भी कोने में बनाया गया शो अथवा फिल्म दुनिया के अन्य कोनो में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ऐसे ही कुछ शो जैसे Glee में Sue Sylvester नामक फिक्शनल किरदार ने, से** इन द सिटी में Jam ने, Doctors में रोना जेफ़र्सन और वलेरी पिटमैन ने भी खुद से विवाह किया है।
2016 में बानी एक फिल्म Zoolander 2 में भी एक ट्रांसजेंडर मॉडल को स्वयं विवाह करते देखा जा सकता है। इसके अलावा 2020 में बनी स्पेनिश कॉमेडी फिल्म Rosa’s Wedding में भी फिल्म की मुख्य किरदार रोसा ने अपने ही साथ विवाह रचाया है। Source – WikiPedia
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –