मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए?


जल ही जीवन है, यह तो आप जानते ही होंगे कि पानी बिना जीवन सम्भव नही है, हमे जीवित तथा स्वस्थ रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती तो हमे प्यास लगती है और आप को जान कर हैरानी होगी की एक वयस्क पुरुष के शरीर में उसके शरीर के कुल भार का 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री के शरीर में उसके शरीर के कुल भार का 52 प्रतिशत तक पानी होता है। पानी हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है तथा कब्ज को रोकता है, वजन नियंत्रित करने में मदद करता है, खून में ऑक्सीजन सर्कुलेशन को सुधरता है आदि। शरीर में पानी की कमी के कई लक्षण देखे जाते हैं जैसे डिहाइड्रेशन होने पर भ्रम होना, डिहाइड्रेशन के कारण साँस की दुर्गन्ध होना, जल्दी थक जाना, कम मूत्र आना, हृदय गति बढ़ जाना आदि। आगे इस आर्टिकल में आप जानेगे कि मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए।

मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए

पुरुषों के लिए १ दिन में लगभग 3.7 लीटर तथा महिलाओं के लिए १ दिन में लगभग 2.7 लीटर पानी पीना आवश्यकता होती है।

हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करें

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment