प्रोटीन बढ़ने से क्या होता है?

क्या होता है शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने का दुष्परिणाम? जानिए अभी!

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

हेल्थ एक्सपर्ट करण चोकसे के अनुसार ; हमारा शरीर पोषक तत्वों पर आधारित है यह हमारे शरीर में मुख्य भूमिका निभाते हैं, इन्ही के कारण शरीर कार्य कर पाता है। शरीर को कार्य करने के लिए तथा स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। और इन सब में सबसे ज्यादा जरुरी होता है प्रोटीन जो कोशिकाओ को ऊर्जा प्रदान करता है पर इसका यह अर्थ नही है कि आप अनिश्चित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने लगे क्योकि जीवन में संतुलन का बहुत ही महत्व है, अति हर चीज की अच्छी नही होती है।

कुछ लोग प्रोटीन का सेवन ऊर्जा प्राप्त करने तथा मसल्स को मजबूत बनाने में करते हैं। हमारे शरीर को प्रतिदिन प्रति किलोग्राम 0.6 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, जिम करने वालो के लिए यह मात्रा और अधिक होती है क्योकि उन्हें आम इंसान से ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। क्या आप जानते हैं किप्रोटीन बढ़ने से क्या होता है अगर नही तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़े।

प्रोटीन बढ़ने से क्या होता है?

प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरुरी है पर अगर इसकी मात्रा शरीर में सामान्य से ज्यादा होने लगे तो कई प्रकार की समस्याए आ सकती है, आइये जानते हैं कि प्रोटीन बढ़ने से क्या परेशानी होती है –

कब्ज

ज्यादा प्रोटीन पाचन तन्त्र को प्रभावित करता है जिससे की कब्ज की समस्या आ जाती है। प्रोटीन के अलावा फैट, और फाइबर का संतुलन भी जरुरी है। अगर आप आवश्यकता से अधिक प्रोटीन युक्त भोजन करेंगे तो आपका पाचन बिगड़ने की सम्भावना है।

किडनी पर बुरा असर

प्रोटीन की मात्रा अगर शरीर में बढ़ने लगे तो इसका बुरा असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है यह किडनी की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है जिससे की आपको अन्य बिमारियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं।

अनियंत्रित वजन

प्रोटीन का बढ़ना शरीर के लिए हानिकारक है इससे वजन भी बढ़ने लगता है क्योकि लोग जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने लगते हैं और व्यायाम पर बराबर ध्यान नही देते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है।

डिहाइर्ड्रेशन

डिहाइर्ड्रेशन भी प्रोटीन का शरीर में बढ़ने का संकेत है अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो आपको डिहाइर्ड्रेशन की समस्या हो जाती है इसीलिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन नही लेना चाहिए।

आशा करता हु आप अच्छे से समझ गये होंगे कि प्रोटीन बढ़ने से क्या होता है। जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरुर करें।

FAQs

प्रोटीन की अधिकता से कौन सी बीमारी होती है?

प्रोटीन की अधिकता से डिहाइर्ड्रेशन, अनियंत्रित वजन, किडनी पर बुरा असर, कब्ज आदि बीमारी होती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment