कीवी एक ऐसा फल है जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा होती है। इस फल का सेवन करने से अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में सहायता हो सकती है। कीवी का सेवन नियमित रूप से करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में लाभकारी प्रभाव देखा गया है। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। कीवी से पाचन शक्ति को भी फायदा पहुंचता है। इस फल में एक्टिनिडिन नामक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम भी होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद कर सकता है। लेकिन दूसरों कुछ फलों की तरह कीवी में भी बीज होते हैं तो उनका क्या करना चाहिए? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं?
कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं?
कीवी फल के बीज खाने चाहिए। इस फल में विटामिन- सी, के, ई, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस फल के छिलके तक खाने योग्य होते हैं। यह फल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से पेट के कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –