इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि मर्चेंट नेवी किसे कहते हैं? तथा मर्चेंट नेवी की नौकरी कितने साल की होती है?
मर्चेंट नेवी किसे कहते हैं?
मर्चेंट नेवी तथा इंडियन नेवी एक समान प्रतीत होती है पर वास्तव में यह बिलकुल अलग है। मर्चेंट नेवी की नौकरी में कई पद होते हैं तथा इनका कार्य माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना है तथा पूरे विश्व में 90% से अधिक माल जहाजों द्वारा ले जाया जाता है इसीलिए यह अर्थव्यवस्था का मुख्य हिस्सा है। यह नौकरी आर्थिक रूप से फायदेमंद है पर चुनौतीपूर्ण भी है। इसमें व्यक्ति को 25,000 प्रति माह से लेकर 20 लाख प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है।
मर्चेंट नेवी के कार्यो को तीन भागो में बाटा गया है डेक, इंजन और सर्विस डिपार्टमेंट। मर्चेंट नेवी में उम्मीदवार फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय से बारहवीं पास करने के बाद डेक कैडेट के रूप में इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते है, इसके अलावा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट छात्र मर्चेंट नेवी में इंजन कैडेट, फिफ्थ इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर के रूप में सम्मिलित हो सकते हैं ।
मर्चेंट नेवी की नौकरी कितने साल की होती है?
मर्चेंट नेवी की नौकरी 15 साल की होती है जिसे बाद में बढ़ा सकते हैं। इंडियन नेवी में मिलने वाली नौकरी दो प्रकार की होती है एक परमानेंट सर्विस कमीशन एवं दूसरा शॉर्ट सर्विस कमीशन होता है। आवेदन के लिए उम्र सीमा की 17 वर्ष कम से कम एवं अधिक से अधिक 25 वर्ष होनी चाहिए, परमानेंट सर्विस में रिटायरमेंट की उम्र सीमा जब तक सर्विस कर सकते हैं। शॉर्ट सर्विस कमीशन में 14 साल की होती है, इसमें पहले 10 साल का समय होता है। जोकि इसे बाद में और 4 साल तक बढ़ा सकते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- ये है दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना
- पूरी दुनिया में कुल कितने देश हैं?
- अग्निपथ योजना क्या है स्पष्ट कीजिए : योग्यता, आयु सीमा
- नेवी में दौड़ कितनी होती है?