आज का प्रश्न है पाकिस्तान में कितने राज्य हैं?
पाकिस्तान में कितने राज्य हैं
पाकिस्तान में 4 प्रांत और 2 प्रशासनिक क्षेत्र हैं। प्रान्त के नाम बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध तथा प्रशासनिक क्षेत्र आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान है।
पाकिस्तान की राजधानी का नाम इस्लामाबाद है, यह मुस्लिम राष्ट्र है जहा 96 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। पाकिस्तान की जनसंख्या 207,774,520 के आस पास है। जनसंख्या की दृष्टि से यह दुनिया का पाचवां सबसे बड़ा देश है। 881,913 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश का निर्माण सन 1947 में हुआ है इससे पहले यह भू भाग भारत का हिस्सा हुआ करता था। 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा हुआ था पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुए युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे मोहम्मद अली जिन्नाह को पाकिस्तान का राष्ट्र पिता कहा जाता है। इसने ही मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग की थी।
भारत को विभाजित कर पाकिस्तान देश का निर्माण किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य अलग इस्लामिक राष्ट्र बनाना था विभाजन के बाद भी भारत धर्म निरपेक्ष ही रहा पर पाकिस्तान इस इस्लामिक राष्ट्र बना दिया गया।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- ताशकंद समझौता कब हुआ था?
- दिल्ली से सऊदी अरब कितने किलोमीटर है?
- गुजरात का प्राचीन नाम क्या था?
- बंगाल विभाजन कब हुआ
- पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है?