Prachin ka Vilom Shabd Kya Hai – प्राचीन का विलोम शब्द क्या है?


कई बार अचानक यूं होता है कि हमें किसी शब्द का विलोम शब्द उपयोग करने की आवश्यकता पढ़ जाती है.. होता तो जवाब हमारे दिमाग में ही है पर जुबान तक वो आ नहीं पता। अब उपयोग तो करना है तो फिर कैसे करें? पता नहीं? चिंता छोड़िये क्युकी हम लेकर आये हैं आपके लिए विलोम शब्दों का पिटारा जहां आपको नित नए शब्द मिलेंगे। तो आज का हमारा पहला शब्द है “प्राचीन” आईये जानिए Prachin ka Vilom Shabd Kya Hai – प्राचीन का विलोम शब्द क्या है?

प्राचीन शब्द से क्या तात्पर्य है?

सर्वप्रथम तो हमें यह पता होना चाहिए कि जिस शब्द का विलोम हम खोज रहे हैं आखिर उसका अर्थ क्या है? तो दोस्तों प्राचीन शब्द का मतलब होता है पुराना अथवा पुरातन। प्राचीन शब्द का उपयोग अधिकत मूल्यवान वस्तुओं के साथ किया जाता है। जैसे प्राचीन महल, प्राचीन समय के आभूषण इत्यादि।

Sawal : Prachin ka Vilom Shabd Kya Hai?

उत्तर : प्राचीन के विलोम शब्द हैं : नवीन, नया, आधुनिक, नूतन

साथ ही साथ हम आपको इन विलोम शब्दों के वाक्य प्रयोग भी करके बताएंगे ताकि आप इन्हें बेहतर समझ सकें। तो शुरू करते हैं नवीन से।

शब्द : नवीन
वाक्य प्रयोग : पंचायत के खँडहर भवन के ढह जाने के बाद नवीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य आरम्भ हुआ।

शब्द : नया
वाक्य प्रयोग : कोई भी नया कार्य शुरू करने से पूर्व ईश्वर को याद कर लेना चाहिए।

शब्द : आधुनिक
वाक्य प्रयोग : आजकल सभी मकानों में आधुनिक सुविधाओं का पूर्णतः ध्यान रखा जाता है।

शब्द : नूतन
वाक्य प्रयोग : नूतन वर्ष के आगमन पर चिंटू ने नए कपडे ख़रीदे और मित्रों को बधाई सन्देश भेजे।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment