अधिकतर परीक्षाओ में पूछे जाना वाला प्रश्न है प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है? आज हम आपको इसी प्रश्न का उत्तर देने वाले हैं।
प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?
प्रकृति में पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य है, सूर्य सौर मंडल का वो तारा है जिसके आस पास सारे गृह चक्कर लगाते हैं, इसका आकार लगभग पृथ्वी से 107 गुना है, सूर्य परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है जो पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत बनता है। इसी ऊर्जा के कारण पृथ्वी पर जीवन सम्भव हुआ है क्योकि सूर्य के प्रकाश के कारण ही प्रकाश-संश्लेषण हो पाता है। सूरज की किरणों के कारण पृथ्वी का तापमान निर्धारित होता है और यहाँ मौसम परिवर्तन होता है। सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को संचित कर उसका उपयोग विद्युत उपकरणों को चलाने में किया जाता है, एक घंटे में सूर्य की इतनी ऊर्जा पृथ्वी पर आती है कि अगर उसे संचित कर लिया जाए तो पुरे विश्व को १ साल के लिए बिजली उपलब्ध की जा सकती है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है?
- सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
- पदार्थ जो आग पकड़ते हैं उन्हें क्या कहा जाता है?