प्रश्न – राष्ट्र निर्माण से क्या आशय है?
राष्ट्र निर्माण से क्या आशय है?
राष्ट्र निर्माण दो शब्दों से मिल कर बना है, राष्ट्र और निर्माण जिसमे राष्ट्र का अर्थ है देश और निर्माण का अर्थ होता है रचना करना, बनाना आदि। राष्ट्र निर्माण करना यानिकी किसी भी देश को विकसित करने के लिए जरुरी कदम उठाना और देश की संस्कृति तथा सभ्यताओं को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है।
आमतौर पर सरकारें राष्ट्र के निर्माण का कार्य करती है पर देश में रह रहें लोगो द्वारा भी राष्ट्र निर्माण में सहयोग किया जाता है। राष्ट्र निर्माण में कई तरह की गतिविधियाँ शामिल है जिसमे मुख्य रूप से देश के नागरिको तक हर आवश्यक सुविधा पहुचाना, शिक्षित समाज का निर्माण करना, सैन्य शक्ति को बढ़ाना, सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करना शामिल है।
राष्ट्र को पूर्ण रूप से विकसित करना तथा विश्व में पहचान दिलाना ही राष्ट्र निर्माण है, इसके लिए देश के हर वर्ग, धर्म, जाति के लोगो का योगदान आवश्यक है। देश में मौजूद कई संघठन राष्ट्र निर्माण की बातें करते हैं तथा इसके लिए प्रयास भी करते हैं, कई बार इन संघठनो में विचारों को लेकर वाद विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
राष्ट्र निर्माण के लिए देश के नागरिको में देश भक्ति की भावना होना बेहद जरुरी है क्योकि राष्ट्र भक्ति का अभाव देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, देशद्रोही गतिविधियों को जन्म दे सकता है। और यह सभी कारक राष्ट्र के निर्माण में बाधा बनते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होने के लाभ
- भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था?
- आज का सवाल: राष्ट्रभाषा से आप क्या समझते हैं?