भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है, इसे सबसे ज्याद देखा और खेला जाता है। केवल भारत ही नही पुरे विश्व में क्रिकेट के शौकिन लोग मोजूद हैं पर यहाँ के लोगो में क्रिकेट को ले कर दीवानगी थोड़ी अधिक है, लोग हजारों रूपये खर्च कर स्टेडियम में जा कर क्रिकेट देखना भी खूब पसंद करते हैं। क्रिकेट के खिलाड़ियों को एक मशहूर हस्ती की तरह देखा जाता है और यह खिलाड़ी करोड़ो रूपये अपने इस पेशे से कमा रहे हैं। एक क्रिकेटर अपने जीवन में दौलत और शोहरत दोनों ही इस खेल के माध्यम से कमा रहा है पर क्रिकेट की अंतराष्ट्रीय भारतीय टीम में आसानी से चयन सम्भव नही है इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। क्रिकेट केवल पुरुषो तक ही सिमित नही है, महिलाएं भी इसमें बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है यदि नही तो आइये जानते हैं कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन है?
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम है मिताली दोराई राज। मिताली ने 227 वनडे की 206 पारियों में 7663 रन बनाए है जिसमे 7 शतक और 62 अर्धशतक है। मिताली को ‘भारतीय क्रिकेट की महिला ‘तेंदुलकर’ कहा जाता है।
मिताली ने विमेंस वनडे क्रिकेट में लगातार 7 अर्द्धशतक लगाए है जो एक रिकॉर्ड है और साथ ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 12 बार 50+ रन की पारी खेलने वाली एक मात्र महिला भी है।

मिताली राज का जीवन परिचय
मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। यह दाहिने हाथ की खिलाड़ी है, मिताली के एक सफल क्रिकेटर बनने के पीछे उसके माता पीता का बहुत बड़ा योगदान रहा है इनके पिता जिनका नाम धीरज राज था भी एक क्रिकेटर थे पर वे वो स्थान नही पा सके जो आज मिताली के पास है पर उन्होंने मिताली का आत्मविश्वास हमेशा बढ़ाया और उसे एक अच्छी खिलाड़ी बनाने में हर सम्भव मदद की भी की। कहा जाता है कि मिताली की माता जी की नोकरी किया करती थी परन्तु मिताली को घर का काम ना दे कर क्रिकेट की प्रेक्टिस के लिए भेजा करती थी जिस कारण उन्होंने अपनी नोकरी भी छोड़ दी थी।
मिताली राज ने अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 1999 में खेला था। मिताली टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला भी है। मिताली राज को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है उन्हें यह पुरस्कार 21 सितम्बर 2004 को दिया गया था। अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में अच्छा दर्शन करने वाले इंसान को भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।
मिताली राज की उपलब्धियां
- मिताली विश्व कप में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर हैं।
- मिताली विश्व कप में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाली पाचवी इंटरनेशनल क्रिकेटर भी हैं।
- महिला विश्व कप में लगातार सात अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी मिताली के नाम ही है।
- मिताली सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 में 2000 रन बनाने वाली महिला है।
- इन्होने लगभग 20 साल तक देश के लिए क्रिकेट खेला है जो एक रिकॉर्ड है क्योकि कोई भी महिला इतने सालो के लिए क्रिकेट टीम में नही रही है।
- मिताली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी है, इन्होने 227 वनडे की 206 पारियों में 7663 रन बनाए है जिसमे 7 शतक और 62 अर्धशतक है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –