रात के सपने कभी कभी कभी इतने डरावने होते हैं कि हम एक दम नींद से जाग जाते हैं और डर जाते है, हमारे ह्रदय की गति बड़ जाती है और बहुत से लोगो को तो पसीना तक आने लगता है। डरावने सपने रातो की नींद खराब कर देते हैं । पर क्या आप जानते हैं कि सपने भविष्य का संकेत होते हैं, सपने हमे यह बताते हैं कि आपके साथ भविष्य में क्या होने वाला क्या आपको लाभ होने वाला है या हानि। इन संदेशो को पहचाने के लिए हिन्दू धर्म में स्वप्नशास्त्र का प्रयोग किया जाता है जिसमे यह बताया गया है कि किस प्रकार के सपने शुभ होते हैं और उनका क्या संकेत है और किस प्रकार के सपने अशुभ होते हैं। बहुत से लोगो को सपने में सांप दिखाई देते हैं जो हो सकता है काफी खतरनाक तथा अलग रंग के हो तो आइये जानते हैं कि सांप अगर सपने में दिखाए तो यह किस बात का संकेत है और साथ ही जानेंगे कि सपने में दो सांप को देखना शुभ है या अशुभ।
सपने में सांप देखना
- सपने में सांप को पकड़ना – शुभ, धन लाभ, समस्याओ का अंत।
- सपने में सांप को मारना – शुभ, शत्रु पर विजय प्राप्ति का संकेत।
- सपने में सांप व नेवले की लड़ाई देखना – अशुभ, विवादों में घिरने की सम्भावना।
- सपने में सांप को हमला करते देखना– अशुभ, कठिन समय आने वाला है।
- सपने में सांप का काटना -बेहद अशुभ, व्यापार या स्वस्थ को ले कर नकारात्मक समाचार मिलेंगे।
- सपने में सांप के दांत दिखाई देना – अशुभ, किसी अपने द्वारा धोखे की आशंका।
- सपने में सांप के बच्चे का दिखाई देना – अशुभ, समस्या प्रारम्भ होने वाली है।
- सपने में सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखना – शुभ, मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
- सपने में सांप को बिल में जाते देखना – शुभ संकेत, धन लाभ आदि।
- सपने में मरा हुआ सांप देखना – शुभ, समस्या का अंत जल्द ही होने वाला हैं।
सपने में दो सांप को देखना
सपने में दो सांप का दिखना बहुत ही शुभ माना गया है, इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी समस्याएं जल्द ही खत्म होने वाली है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –