आज का प्रश्न है कि सपनो का अध्ययन क्या कहलाता है?
सपने हर किसी को आते हैं यह एक आम घटना है, माना जाता है कि सपने हमारी इच्छाओ, भावनाओं, घटित घटनाओ पर आधारित हो सकते हैं, कई बार यह किसी भी घटना पर आधारित नही होते हैं। सोते समय आने वाले सपने अनैच्छिक क्रिया है, यह हमारे नियन्त्रण में नही होते हैं। कई परंपराओं में, धार्मिक ग्रंथों में भी सपनों के सन्दर्भ में काफी कुछ लिखा गया है। नींद आने के बाद जब हमारे दिमाग में गतिविधिया होती है इसके फलस्वरूप हमे सपने आते हैं।
सपनो का अध्ययन क्या कहलाता है?
सपनो का अध्ययन ओनेइरोलोजी (Oneirology) कहलाता है, इस अध्ययन में वैज्ञानिक सपने के दौरान हमारे मस्तिष्क में होने वाली गतिविधियों के बारे में अध्ययन करते हैं। सपनों के दौरान हमारा दिमाग कैसे काम करता हैं? हमे सपने क्यों आते हैं? सपको का हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं? आदि कई प्रकार की खोज ओनेइरोलोजी (Oneirology) से सम्बन्धित है। यह एक नया विषय है जिसके द्वारा स्वप्न आने की क्रिया को समझा जा रहा है।
कई लोग प्रतिदिन आने वाले भयानक सपनों से परेशान होते हैं तो इसमें यह अध्ययन उन्हें काफी सहायता प्रदान कर सकता है। सम्मोहन और स्वप्न के बीच सम्बन्ध स्थापित किया जाता हैं तथा कई प्रकार के परिक्षण किये जाते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- फूलों का अध्ययन क्या कहलाता है?
- नींद का अध्ययन क्या कहलाता है?
- मानव जनसँख्या का अध्ययन क्या कहलाता है?