जीवन में सत्यता का बड़ा महत्व है क्योकि आप सत्य के द्वारा ही विश्वास को जीत सकते हैं, सत्य के कारण ही मानवता बची हुई हैं। जो हमेशा सत्य का साथ देता हैं उसे समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हर धर्म में सत्य को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है साथ ही कहा जाता है कि सत्य को परेशान किया सकता है पर पराजित नही। सत्यता को ही सबसे उत्तम मार्ग बताया गया है इसलिए कभी भी स्वार्थ के लिए और किसी का नुकसान करने के लिए झूठ नही बोलना चाहिए। जो अत्यधिक झूठ बोलता है उस पर कोई कभी भी विश्वास नही करता हैं और हमेशा संदेह की दृष्टि से ही देखा जाता है। जो सत्यता का पालन करता है उसके रिश्ते घर परिवार में, मित्रो के साथ मधुर होते हैं। व्यापार में भी सत्यता का बड़ा महत्व हैं अगर आप व्यापार में झूठ के सहारे पैसा कमाएँगे तो केवल कुछ ही दिनों तक लाभ कमा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि सत्यता का पर्यायवाची शब्द क्या हैं तो इस लेख में आपको इसका उत्तर मिल जाएगा।
सत्यता का पर्यायवाची शब्द
वास्तविकता, सच्चाई, सच्चापन, सत्यनिष्ठा, सत्यशीलता, निश्छलता, सत्यवादिता।
FAQs
सत्य का विलोम असत्य, और झूठ है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- पेट का पर्यायवाची शब्द
- बादल का पर्यायवाची शब्द क्या है?
- 1000+ पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabd
- चित्रकार का पर्यायवाची शब्द