सूर्य भगवान को लेकर लोगों के मन में बड़ी श्रद्धा और विश्वास है। जो लोग सूर्य भगवान को मानते हैं वे प्रतिदिन उन्हें नियमित रूप से जल अर्पित करते हैं। सभी देवी-देवताओं में सूर्य भगवान एक ऐसे देव हैं जो हमे रोज दर्शन देते हैं। यह एक ऐसे देव हैं जो समग्र सृष्टि को ऊर्जा और प्रकाश प्रदान करते हैं। जल चढ़ाने को लेकर कुछ लोगों के मन में शंका भी उतपन्न होती है कि शनिवार को सूर्य भगवान को जल देना चाहिए या नहीं तथा सूर्य भगवान को किस दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए। आइये इसे जानने के लिए हम आपको बताएंगे कि शनिवार को सूर्य भगवान को जल चडाना चाहिए या नहीं?
शनिवार को सूर्य भगवान को जल देना चाहिए या नहीं?
पंडित गौरव भार्गव के अनुसार शनिवार को सूर्य भगवान को जल चढ़ा सकते हैं। केवल शनिवार ही नहीं आप उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से जल चढ़ा सकते हैं। जब सूर्य देव हमे रोज नियमित रूप से हमें प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करते हैं तो हमे भी उन्हें नियमित रूप से जल चढ़ा कर नमन करना चाहिए।
सूर्य को किस समय अर्घ्य देना चाहिए?
सूर्य को जल देने का सही समय सूर्योदय के तुरंत बाद का ही होता है पर लोग आराम से उठ कर 7 या 8 बजें बाद सूर्य को जल अर्पित करते हैं, पर ऐसा करने से उन्हें किस तरह का लाभ नहीं मिलता हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह जल्दी उठें और जल अर्पित करें। जल अर्पित करने से पहले स्नान जरुर कर लें तथा इस बात का ध्यान रखने कि जल अर्पित करते समय चप्पल उतार दें और सूर्य से सीधी दिशा में खड़ें हो कर ही जल अर्पित करें। जल को धीरे धीरे अर्पित करें तथा कम से कम एक मिनट का समय जरुर लें इस दौरान मन्त्रों का जाप जरुर करें।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –