क्या आप जानते हैं कि तानसेन के बचपन का नाम क्या था अगर नही तो इस लेख में आप जानेंगे कि तानसेन को बचपन में किस नाम से पुकारा जाता था।
तानसेन के बचपन का नाम
ग्वालियर में जन्मे तानसेन एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिनका जन्म 1500 में हुआ था। इन्होने अपने संगीत की शिक्षा वृन्दावन में प्राप्त की थी, यह जब शिक्षा के लिए गये थे तब वहा इन्होने अपने मित्र हरिदास के साथ संगीत की शिक्षा ली थी। तानसेन बचपन से संगीत में रूचि रखते थे पर यह बचपन में केवल पक्षियों की मधुर आवाज़ ही निकाला करते थे। तानसेन उस समय के सबसे अच्छे संगीतकार थे जिस वजह से उस समय के राजा अकबर ने उन्हें दरबार में बुलाया तथा उन्हें अपने नौ रत्नों में भी जगह दी थी। तानसेन को बचपन में रामतनु पांडे नाम से बुलाया जाता था यही इनका वास्तविक नाम है। अकबर ने तानसेन को मियाँ तानसेन की उपाधि दी थी तथा तानसेन का मकबरा ग्वालियर में आज भी स्थित है। तानसेन की कुछ प्रमुख रचनाएँ भी है जिनके नाम संगीतसार, रागमाला, श्रीगणेश स्तोत्र है। यह रचनाएँ आज भी काफी प्रसिद्द है तथा संगृहीत है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –