2022 Me Kab Hai Hindi Divas?
भारत देश में लगभग 461 भाषाएँ बोली जाती है और सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली और समझी जाती है।
विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे नंबर पर है।
भारत की जनसंख्या का लगभग 77% हिस्सा हिंदी भाषा बोल और समझ सकता है।
2022 हिंदी दिवस कब है?
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाएगा।
क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा के रूप में दर्जा दिया गया था। और “राष्ट्रभाषा प्रचार समिति” द्वारा हर साल 14 सितंबर को हिंदी राजभाषा दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया गया था।
हिंदी भाषा को लोग कम महत्त्व देने लगे है और अंग्रेजी भाषा में रूचि ज्यादा होने लगी है। हिंदी भाषा के महत्त्व को लोगो तक पहुंचने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।