ऐसे समझे आत्माओं के इशारे, अक्सर मृत परिजन महसूस कराते हैं अपनी मौजुदगी
अपनों को खोने का दुःख कर किसी को होता है पर मृत्यु किसी के भी वश में नही है। जब मृत्यु को आना होता हैं तब वह जरुर आती है, क्योकि मृत्यु अटल है।
अगर आपके किसी अपने की मृत्यु हो गयी है और आपको लगता ही उनकी आत्मा आज भी आपके आस पास मंडरा रही हो तो आपको कुछ इशारो को समझना होगा।
अगर आपको लगता है कि आपके अकेले होने पर अजीबो गरीब आवाज़े आती है तो यह किसी आत्मा की उपस्थिति के संकेत हो सकते हैं।
अक्सर आत्माएं अपनी उपस्थिति के संकेत देती है जिसमे कोई आहट हो सकती है, धीरे से खांसने की आवाज आदि हो सकती है।
कई बार आत्माएं हमें डराने की बजाय अपनी मौजूदगी का अहसास कराती है परन्तु हम उसे समझ नही पाते हैं और बेवजह डरने लगते हैं।
कई बार आत्माएं उसी परिवार में वापस आने के लिए किसी नये बच्चे के रूप में जन्म ले सकती हैं, जिसकी आदतें, शक्ल, बोल चाल हुबहू मृत व्यक्ति की तरह हो सकती हैं।
अक्सर आत्माएं उनकी उपस्थिति को दर्शाने के लिए आपकी मदद भी कर सकती है। कई लोगो ने किसी दुर्घटना के समय यह देखा होगा की किसी अदृश्य शक्ति ने उनकी मदद की है।
कई बार हमे मृत व्यक्ति की आवाज़ भी सुनाई देती है जो इस बात का संकेत हो सकता हैं कि उस व्यक्ति की आत्मा हमारे आस पास ही है।
अगर आपको सपने में बार बार वाही इन्सान दिख रहा है जिसकी मृत्यु हो गयी है तो हो सकता है उसकी कुछ इच्छाएँ अधूरी रह गयी हो और वो अपनी उपस्थिति का संकेत दे रही हो।