जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला ! मोदी ने किया यह ट्वीट

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जान लेवा हमला हो गया है यह हमला 08/07/2022 को भारतीय समय अनुसार सुबह 8 बजे और जापान के समय के हिसाब से 11 बजे हुआ।  

गोली लगने  के बाद  शिंजो आबे दिल का दौरा पड़ने की वजह से नीचे गिर पड़े । 

हमला करने के बाद हमलावर वही खड़ा रहा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

यह हमला जापान के नारा शहर में हुआ है जो विश्व का सबसे शांत शहर माना जाता है ।

शिंजो आबे पर हमला करने वाला 41 साल का है।  उसका नाम  Yamagami Tetsuya है। 

शिंजो आबे सबसे लम्बे समय तक जापान के PM रहे थे  यह 2012 से 2020 तक जापान के PM थे पर स्वस्थ के चलते इन्होने 2020 में इस्तीफा दे दिया था।  

मोदी ने  इंग्लिश में ट्वीट करते हुए कहा की मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। 

पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। 

शिंजो आबे की मौत की पुष्टि हो चुकी है वे अब इस दुनिया में नही रहे । 

और अधिक जानकारियां, लेख और करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए Swipe up करे।