गौतम अडानी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर की बढोत्तरी हुई है। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दुसरे सबसे आमिर इन्सान बन चुके है।
मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनकी 75% हिस्सेदारी है। तथा अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% की हिस्सेदारी के साथ मालिक हैं। एवं ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं।
अडानी के पास हिंदुस्तान में सबसे बड़ा बंदरगाह संचालक, थर्मल कोयला उत्पादक और कोयले का व्यापार हैं।
1962 में गौतम अडानी का जन्म अहमदाबाद, भारत, पश्चिमी राज्य गुजरात में हुआ तथा उनके पिता जी का नाम शान्तिलाल जैन एवं माता का नाम शान्ता जैन अडानी है और उनके सात भाई-बहन हैं।
परिवार रोजगार की तलाश में उत्तरी गुजरात के थरद शहर से पलायन कर गया। उनके पिता एक छोटे कपड़ा व्यापारी थे।
अडानी ने अपनी स्कूली शिक्षा Sheth CN Vidyalaya School, अहमदाबाद से की थी। गुजरात विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री की पढाई को इन्होने द्वितीय वर्ष में ही आधा छोड़ दिया था।
यह तरीके जो अदानी जी कभी नही भूल पाएँगे।
1997 में अडानी का अपहरण कर लिया गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया। 2007 में मुंद्रा पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने भारत में कारोबार शुरू किया। 2008 में मुंबई के ताज होटल में हुए हमले में बाल-बाल बचे। 1994 में मुंद्रा में अपनी कंपनी के कार्गो को संभालने के लिए एक बंदरगाह स्थापित करने की मंजूरीप्राप्त की थी।