इन कामो को कभी ना करे वरना माँ लक्ष्मी हो जाएगी नाराज़
हिदू धर्म में लक्ष्मी माँ को धन और सुख समृद्धि की देवी माना गया है अगर यह नाराज़ हो जाए तो हमे दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है इसलिए कुछ ऐसे काम है जिन्हें करने की मनाही है ताकि लक्ष्मी जी कभी नाराज़ ना हो।
हमे केवल उन चीजो को खरीदना चाहिए जो आवश्यक है कभी भी बेवह खर्चा नही करना चाहिए ऐसा करने से लक्ष्मी जी नाराज़ हो जाती है।
जहां स्त्री का अपमान होता है वहां भगवान वास नही करते उसी प्रकार माता लक्षी भी उस घर को छोड़ देती है जहा स्त्री का अपमान होता है।
जो उधार लेता है या फिर उधार देने का काम करता है उससे कभी भी लक्ष्मी जी प्रसन्न नही होती है। हमे कभी भी उधारी का काम नही करना चाहिए जितना हो सके इससे बचना चाहिए।
जो रात को जूठे बर्तन धोए बिना ही सो जाते हैं उनसे देवी लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और घर में आर्थिक संकट आ सकता है इसलिए रात के जूठे बर्तन धो कर ही सोना चाहिए।
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है हमे कभी भी इस स्थान में कचरा नही फेकना चाहिए वरना ये देवी देवता नाराज़ हो जाते हैं।
शाम को सोना अशुभ माना जाता है और कहा जाता है इस समय माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है अगर आप सो रहे है तो उनकी कृपा आप पर नही बनी रहती है और वे नारज हो जाती है।
इन गलतियों को करने से बचे ताकि माता लक्ष्मी कभी आपसे नाराज़ ना हो आप पर उनकी कृपा बनी रहे। आप हमेशा खुश रहे और धन सपन्न रहे।