सार्क क्या है और उसके मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

SAARC का फुल फॉर्म  The South Asian Association for Regional Cooperation है  जिसका हिंदी अर्थ है  दक्षिण एशियाई  क्षेत्रीय सहयोग संगठन

यह 8 दक्षिण एशियाई देशों का एक समूह है इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशिया के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनिकी व वैज्ञानिक क्षेत्रों के विकास हेतु कल्याण कार्य करना है।

कब हुई थी स्थापना?

सार्क की स्थापना सार्क चार्टर पर हस्ताक्षर कर 8 दिसंबर 1985 में बांग्लादेश के ढाका में हुई थी। काठमांडू में 17 जनवरी 1987 को इसका सचिवालय स्थापित किया गया था। सार्क की स्थापना एशिया के 7 देशों- बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान ने मिलकर की थी। अफगानिस्तान ने 2007 में सार्क की सदस्यता हासिल की।

सार्क के उद्देश्य क्या हैं?

इसका प्रमुख उद्देश्य दक्षिण एशिया में निवासरत लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कार्य करना है।

1

सभी नागरिकों को अपनी क्षमता का एहसास करवाना व सम्मानपूर्वक जीना का, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में अवसर प्रदान करने हेतु कार्य करना।

2

दक्षिणी देशों को मजबूत बनाना और उनके बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

3

आपस में विश्वास और समझ से एक दूसरे की समस्याओं को दूर करने में सहयोग देना है।

4

अन्य विकासशील देशों के साथ मिलकर आपसी सहयोग को और मजबूत बनाना है।

5

समान उद्देश्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग करना है।

6

और नयी जानकारियों, ज्ञान की बातों, व करंट अफेयर के लिए स्वाइप अप करें।