वैज्ञानिक आविष्कारों ने मनुष्य के जीवन को कैसे प्रभावित किया

वैज्ञानिक अविष्कारों ने कैसे मानव जीवन पर विपरीत प्रभाव डाला और उसे कैसे प्रभावित किया?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

आज का हमारा यह लेख वैज्ञानिक आविष्कारों ने हमारे जीवन को किस तरह प्रभावित किया है इस प्रश्न पर आधारित है। आविष्कारों ने मनुष्य के जीवन को आरामदायी व बनाने का काम किया है, इसीलिए कहा जाता है कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। वैज्ञानिक आविष्कारों के कारण आज हमारा काफी समय बच जाता है और हम आविष्कारो की सहायता से कई काम पहले की तुलना में आसानी से कर पाते हैं। विज्ञान के कारण ही आज हमारे पास कार, बस, कंप्यूटर, मोबाइल, मशीने और अन्य कई सारी चीजे हैं जिनका उपयोग हम पल पल पर करते हैं।

वैज्ञानिक आविष्कारों ने मनुष्य के जीवन को कैसे प्रभावित किया

आविष्कारो ने मानव जीवन को काफी परिवर्तित कर दिया है और हमे नई शक्तियां भी प्रदान की है जो हमे अनेक प्रकार की परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करटी हैं। और अब मानव इन आविष्कारो का इस हद तक उपयोग करने लगा है कि इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी असम्भव सा लगता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में

विज्ञान की मदद से आज के समय में हमने ऐसे ऐसे आविष्कार कर लिए हैं जो मानव को अनेक तरह की बीमारियों से बचने और उन्हें समझने में मदद करते हैं। हमारे पास बहुत से ऐसे यंत्र उपलब्ध है जो चिकित्सा के लिए बेहद जरुरी है। किसी भी तरह की बीमारी का इलाज सम्भव हो सका है तथा यंत्रो की मदद से हम शरीर के अंदर भी देख सकते हैं, शरीर में किस चीज की कमी है पता लगा सकते हैं, एक्स रे की मदद से हड्डियों का चित्र भी ले सकते हैं आदि।

वैज्ञानिक आविष्कारों के अंतर्गत
चिकित्सा के क्षेत्र में

मनोरंजन के क्षेत्र में

वैज्ञानिक आविष्कारों के अंतर्गत मनोरंजन के साधन भी आते हैं जो हमे तनाव मुक्त होने में मदद करते हैं जैसे रेडिओ, टीवी, गेमिंग सोशल मीडिया आदि। पहले के समय में मनोरंजन के लिए कुछ नही होता है पर आज के समय में मनुष्य के पास बहुत से यंत्र है जो उसे तनाव से मुक्त होने में मदद करते हैं। मनोरंजन भी एक खुशहाल और आराम दायक जीवन का हिस्सा है इसीलिए यह भी मानव के लिए बेहद जरुरी है और वैज्ञानिक आविष्कारों ने इसमें भी अपनी भूमिका निभाई है।

शिक्षा के क्षेत्र में

शिक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने एक अहम भूमिका निभाई है जैसे आज के समय में शिक्षा के लिए मनुष्य के पास कंप्यूटर, लैपटॉप, इन्टरनेट जैसी सुविधा है जिसके माध्यम से वह आसानी से शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति कर सकता है। प्राचीन समय में शिक्षा के लिए केवल शिक्षको पर आश्रित रहना होता था पर आज हम स्वयं ही किसी भी मुद्दे पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा शिक्षा को आसानी से अर्जित कर सकते हैं। विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र को बड़ा सुविधाजनक बना दिया है।

शिक्षा के क्षेत्र में
शिक्षा के क्षेत्र में

उद्योग के क्षेत्र में

आज समय में हमने उद्योगों के क्षेत्र में भी काफी उन्नति कर ली है, पहले के समय में जिस काम को करने में काफी समय लगता था आज उसी काम को मशीनों के द्वारा कुछ ही समय में कर लिया जाता है। यह सब विज्ञान के अविष्कारों के कारण ही सम्भव हो सका है। अविष्कारों के कारण हमे वस्तुओ में गुणवत्ता भी मिलती हैं तथा हम कम खपत किये ज्यादा वस्तुए बना पाते हैं, मशीनों के बिना के उद्योग चल ही नही सकते हैं और यह सब विज्ञान की ही देन है।

परिवहन के क्षेत्र में

पहले एक स्थान स दुसरे स्थान पर जाने के लिए बेलगाडी का उपयोग किया जाता था पर आज हमारे बस कार, बस आदि वाहन है जो आविष्कारों के अंतर्गत ही आते हैं। आज हम जलमार्ग, वायुमार्ग सभी तरह के मार्गो का उपयोग करने में सक्षम है क्योकि हमारे पास जहाज, हेलीकाप्टर जैसे वाहन है जो विज्ञान की ही देन है।

वैज्ञानिक आविष्कारों से हानियाँ

जिस तरह विज्ञान ने हमारे जीवन को आसान बनाने का कम किया है उसी प्रकार कुछ अविष्कार मानवो के लिए खतरा भी है जैसे परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, विस्फोटक आदि। और कई ऐसे अविष्कार भी किये जा चुके हैं जो मानवों को शारीरिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से नुकसान पंहुचा सकते हैं या पहुचा रहे हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment