आज के युग में हम देख रहें है कि विज्ञान लगातार प्रगति कर रहा है। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (एआई) की अगर बात करें तो इसने हर उद्योग डिजिटल क्रांति लागू करने में मुख्य रूप से मदद की है। किसी भी डिजिटल क्रान्ति को लागू करने के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस प्रौघोगिकियों का उपयोग किया जाता है। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस को एआई भी कहा जाता है। आज हम जानेंगे की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है? इसके साथ ही हम बताएंगे कि इसके फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है
बनावटी (कृत्रिम) तरीके से विकसित की गयी बौद्धिक क्षमता को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) कहते हैं। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का मुख्य लक्ष्य मानव श्रम और नियमावली काम (Manual work) को कम करना है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपकरणों को बनाने का दूसरा कारण यह है की वे खुद की बुद्धिमानी से और स्वतंत्र रूप से काम कर सके। आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की पूरी जड़े कंप्यूटिंग सिस्टम पर आधारित हैं। एआई कम्प्यूटर साइंस का एक सब-डिवीजन है। अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहे जाने से तात्पर्य यह है कि यह मशीनें खुद की बुद्धिमानी से काम करती हैं जो की कम्प्यूटर प्रोग्राम के रूप में इनमे डाला गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से चिकित्सा क्षेत्र में लाभ होगा। एक्सरे और चिकित्सकों को अनुसंधन में होगी। इसके अलावा मरीजों का इलाज करना चिकित्सकों के लिए और भी आसान हो जाएगा।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने उपकरणों से खेल-कूद के क्षेत्र में खिलाड़ियों को सुविधा होगी। वे खुद के प्रदर्शन को आसानी से जान पाएंगे और इतना ही नहीं वे अपने प्रदर्शन को सुधार भी पाएंगे।
- इससे हर क्षेत्र में सुविधा होगी चाहे वह कृषि क्षेत्र हो या अध्ययन क्षेत्र हो। इससे विद्यार्थी नई-नई चीज़ों को खोज पाएंगे तथा उनका ज्ञान अर्जीत करने में भी यह बहुत मदद करेगा।
- इसकी मदद से ऐसी कारें बनाई जा सकती हैं जिन्हे चलाने के लिए मानव की ज़रूरत नहीं पड़ेगी वे खुद से ही चल लेंगी। इससे दुर्घटना की संभावना न के बराबर हो जाएगी।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नुकसान
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से बेरोजगारी बढ़ जाएगी क्योंकि इंसानो की जगह मशीनों से काम करवाया जाएगा।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से मानव जाति का विनाश हो सकता है क्योंकि अपनी बुद्धि से काम करने वाले उपकरण खुद एक खतरनाक हथियार बन सकते हैं और साथ ही खुद एक खतरनाक हथियार बना सकते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Google Ka CEO Kaun Hai
- बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं
- WWW Se Aap Kya Samajhte Hain – WWW से आप क्या समझते हैं?
- Apple WWDC 2022 : IOS 16, WatchOS 9, MackBook Pro हुए लॉन्च