आज आप जानेंगे कि भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है?
भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है?
भारत का क्षेत्रफल विश्व का 2.4% प्रतिशत है, भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है। भारत में जनसंख्या घनत्व 464 प्रति किमी2 है। विश्व में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल में फैला हुआ देश रुस है जिसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किमी है। रूस का क्षेत्रफल विश्व का 11.0 % है। इसके बाद दुसरे नंबर पर आता है कनाडा जिसका क्षेत्रफल 9,984,670 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सातवा स्थान रखता है।
अन्य जानकारी
भारत एक ऐसा देश है जहां हर तरह का मौसम पाया जाता है तथा हर तरह के क्षेत्र जैसे पर्वतीय तथा मरुस्थलीय क्षेत्र भी पाए जाते हैं। उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर स्थित है। भारत हमेशा से ही प्राकृतिक विविधता के लिए ही जाना जाता है। भारत के कुल पड़ोसी 7 है जिनके साथ भारत अपनी स्थलीय सीमा साझा करता है।
भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पश्चिमी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से, उत्तर में चीन तथा नेपाल और भूटान और पूर्व में बांग्लादेश तथा म्यांमार से लगी हुई है। भारत में कुल 28 राज्य है तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश है और भारत की राजधानी दिल्ली है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है
- भारत का सबसे पुराना राज्य कौन सा है?
- भारत के पड़ोसी देश के नाम और उनकी राजधानी