हर देश की एक राजधानी होती है यहाँ से देश के सारे राजनैतिक कार्यक्रम किये जाते हैं तथा देश को चलाया जाता है। जैसा की हम जानते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली है पर क्या आप जानते हैं कि दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी? अगर नही तो इस लेख में आपको इसका उत्तर मिल जाएगा।
दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी?
दिल्ली दरबार में जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया था, इस दिन की तारीख 11 दिसंबर 1911 थी पर 13 फरवरी 1931 को दिल्ली ने भारत की राजधानी के तौर पर काम करना शुरू किया था। भारत की राजनितिक राजधानी दिल्ली तथा वित्तीय राजधानी मुंबई है। दिल्ली से पहले कोलकाता भारत की राजधानी के रूप में जाना जाता था तथा ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य ने दिल्ली को राजधानी बनाया था जो आज भी देश की राजधानी है।
कोलकाता की तुलना में दिल्ली से देश चलाना आसान था जिस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को राजधानी बनाया गया था। पहले दिल्ली पंजाब प्रांत की तहसील हुआ करती थी। जमीन अधिग्रहण के आदेश के बाद कई गांवों की जमीन ली गई लगभग 128 गांवों की एक लाख 15 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहितकी गयी और दिल्ली को राजधानी बनाया गया।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी कितने किलोमीटर है?
- मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था
- इंडिया गेट पर जो मशाल है उसे क्या कहते हैं?