नवरात्रि प्रारम्भ हो रही है और हर कोई माँ दुर्गा को प्रसन्न करने में लगने वाला है क्योकि नवरात्री के समय माँ को प्रसन्न करना आसान होता है। नवरात्रि हिन्दुओ का मुख्य त्यौहार है और नवरात्री के समय पुरे देश में उसाह का माहौल रहता है, नवरात्री का साल में चार बार आती है यह माघ, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन माह में पड़ती है। तथा इस समय हर घर में हवन होते हैं भक्त व्रत रखते हैं तथा पूजा साधना होती है। अगर नवरात्री के समय दुर्गा पूजा की जाएँ तो कई लाभ मिलते हैं इसीलिए भक्त इस समय व्रत रखते हैं और माँ की भक्ति में लगे रहते हैं।
कैसे मनाते है नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि में कई स्थानों पर माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है तथा पुरे नौ दिन उनकी पूजा अर्चना की जाती है और पंडालो को सजाया जाता है तथा आरती के बाद विशाल गरबो का आयोजन होता है साथ ही कई सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और कई तरह की प्रस्तुतियां दी जाती है। इस त्यौहार को पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, बिहार, असम, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, इस पर्व पर माँ के मन्दिरों में अत्यधिक भीड़ होती है जो माँ के दर्शन के लिए मिलो दूर से आते हैं और घंटो लाइन में लगने के बाद माँ के दर्शन कर पाते हैं। नवरात्री के समय यज्ञ, कूल देवी की पूजा जैसे कार्य भी होते हैं और काली माँ की भी पूजा पुरे विधि विधान से की जाती है।
दुर्गा माँ को प्रसन्न करने वाला मंत्र
यदि नवरात्रि में कुछ मंत्रो का जाप करने से माँ दुर्गा आसानी से खुश हो जाती है तथा अपने उस भक्त की सारी मनोकामनाएँ पूर्ण करती है जो इन मंत्रों का जाप करता है, आइये जानते हैं वह मंत्र कौनसे हैं जो माँ दुर्गा को प्रसन्न करने में आपकी सहायता के सकते हैं।
- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। - ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। - या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
मंत्रो के जाप से लाभ
इन मंत्रो का जाप यदि पूरी निष्ठा से किया जाएँ तो दुर्गा माता के साथ-साथ माँ सरस्वती और सभी देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं और भक्त के सारे दुखों का अंत करते हैं. इन मंत्रो के जाप मात्र से ही मन की शुद्धि होती है सकारात्मकता बढ़ती है और जीवन में सफलता मिलती है। अगर किसी के काम पूर्ण नहीं हो रहें हैं तो उन्हें इन मंत्रो का जाप जरुर करना चाहिए क्योकि ऐसा करने से सारे अधूरे कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
- जय अंबे गौरी आरती लिखित में – Jai Ambe Gauri Aarti
- नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाये {Happy Navratri 2023}