भारतीय सरकार ने अब पैन कार्ड से आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। पिछले कई महीनों तक यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध थी। लेकिन अब आप अपना पैन कार्ड यदि लिंक करते हैं तो उसके लिए आपको 1000 रूपये का पेनल्टी भरना होता है। आधार से पैन लिंक करने की अंतिम तिथि अब 30 जून कर दी गयी है जो कि काफी नजदीक है। ऐसे में यदि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है तो कोई समस्या नहीं, लेकिन यदि नहीं है तो आपको लिंक करवाना बहुत ही जरुरी है। लेकिन पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने ? यदि आपको नहीं पता है तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि किस प्रकार आप इसे चेक कर सकते हैं ?
पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने
पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं इसे चेक करना बहुत ही आसान है। आपको केवल इतना करना है कि आपको इनकम टैक्स पोर्टल कि साइट पर जाकर Link Aadhar Status को ओपन करना है और वहाँ से इसे चेक करना है।
सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाएँ – https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status
कुछ इस तरह का पेज आपको दिखाई देगा।

यहां ऊपर वाले बॉक्स में आपको पैन नंबर डालना है और निचे वाले में आधार नंबर।
इसके बाद View Link Aadhar Status पर क्लिक करिये।
यदि आपका आधार पैन से लिंक है तो निचे दिया हुआ मेसेज आपको दिखाई देगा।

और यदि आपका आधार पैन से लिंक नहीं है तो आपको दूसरा मैसेज दिखाई देगा कि आपका आधार पैन से लिंक नहीं है। यदि नहीं है तो वहीं पर आपको पेमेंट करके आधार से पैन लिंक करने का ऑप्शन दिखाई देगा…
FAQs
आधार से पैन लिंक है या नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए इनकम टैक्स पोर्टल की साइट पर आप Link Aadhar Status ऑप्शन से चेक कर सकते हैं। पूरी स्टेप्स ऊपर दी गयी हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- आयु प्रमाण पत्र क्या होता है?
- पैन कार्ड कितने दिन में अपडेट होता है?
- Aadhaar Card : आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज