सोयाबीन की बुवाई जून के माह में शुरू की जाती है। इन्हे गोल्डन बिन्स भी कहा जाता है जो की लेग्यूम परिवार से संबंधित है। इसका मूल स्थान पूर्वी एशिया माना जाता है। यह बिन्स प्रोटीन के साथ-साथ रेशे की भी उच्च स्त्रोत मानी जाती है। इसके तेल में कम मात्रा में उच्च वसा होती है। यह पंजाब में फसलों की विविधता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइये जानते हैं कि सोयाबीन की फसल कितने दिन की होती है?
सोयाबीन की फसल कितने दिन की होती है?
सोयाबीन की फसल को पकने में 50 से 145 दिनों का समय लगता है जो उसकी किस्म पर निर्भर करता है। इसकी खेती के लिए तापमान 26-32 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इसकी फसल जब परिपक्व हो जाती है तब उसकी पत्तियां पीली पड़ जाती है तथा उसकी फली सुख जाती है। जब इसकी कटाई होती है तब बीजों में नमी की मात्रा लगभग 15% होनी चाहिए। इस फसल की कटाई जमीनी स्तर पर डंठल तोड़कर, या हाथ से या दरांती से की जानी चाहिए।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –