पर्यावरण की सुरक्षा और पर्यावरण में सुधार करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम को अधिनियमित किया गया था। यह अधिनियम केंद्र सरकार द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और देश के विभिन्न हिस्सों में विशिष्ट पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए प्रधिकरण स्थापित करने हेतु अधिकृत किया गया था। यह व्यापक कानूनों में से एक है। आइये जानते हैं कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर, 1986 को पारित किया गया तथा इसके बाद इसका पूरा नाम पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 कर दिया गया। इस अधिनियम को पूरे भारत में लागू कर दिया गया। इस अधिनियम में विभिन्न सरकारी कर्मचारियों और एजेंसियों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से संबंधित 4 अध्याय और 26 खंड शामिल हैं। इस अधिनियम के तहत केंद्र सरकार पर्यावरण प्रदूषण को प्रशासित करने के लिए नियम और अधिनियम भी बना सकती है। इस अधिनियम में लिखे किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर दंड दिया जा सकता है। किसी प्रकार के उल्लंघन पर विभाग और कार्यालय प्रभारी का मुखिया उस अपराध के लिए उत्तरदायी होगा।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति कौनसी भाषा से हुई है?
- Bharat Ka Sabse Bada Sangrahalaya Kis Shahar Mein Hai ? भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय किस शहर में है ?
- LPG ka Pura Naam Kya Hai?