तोता एक ऐसा पक्षी है जो हर किसी ने देखा होता है। तोते को बहुत से घरो में पाला जाता है और उसकी देखभाल की जाती है क्योकि तोते की बहुत सी ऐसी नस्ले है जो इंसानो की तरह आवाज़ निकाल सकती है, इसलिए उन्हें पालना काफी मनोरंजक भी होता है। भारत में तोते की लगभग 12 प्रजातिया पाई जाती है। इतनी प्रजातियों में सबसे खास एलेक्जेंड्राईन पैराकिट तोते की प्रजाति मानी जाती है। इसे सामान्य भाषा में पहाड़ी तोता भी कहा जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तोता की उम्र कितनी होती है?
कितने रंग के होते हैं तोते ?
तोते बहुत से रंग क होते हैं, जैसे पिले, लाल, सफेद, नील, गुलाबी, नारंगी और बहुत से तो रंगीन और मिश्रित कलर के होते है पर हरे रंग वाले तोते अधिक पाए जाते हैं इसलिए यह आपको आसानी से आपके आसपास दिखाई देंगे।
तोते का वैज्ञानिक नाम क्या है ?
पृथ्वी पर तोतो की सेकड़ो प्रजातिया पाई जाती है, हरे रंग का तोता जो घरो में पाला जाता है और जो इंसानो की आवाज़ों की नकल करता है उसका वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला क्रेम है।
तोता की उम्र कितनी होती है ?
तोते सबसे अधिक वर्षो तक जीवित रहने वाले पक्षियों में से एक है। तोते की औसतन उम्र 80 वर्ष होती है। पर इतनी सारी नस्ले होने के कारण इनकी सटीक उम्र का पता लगाया नहीं जा सकता है। कुछ तोते की प्रजातिया आसानी से अत्यधिक वर्षो तक जी सकती है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –