जब भी हम बीमार हो जाते हैं तो सबसे पहले हमे डॉक्टर की याद आती है, हर किसी को उसके जीवन में कई बार डॉक्टर की जरूरत पड़ती ही है। हर बीमारी के लिए अलग अलग वर्ग के डॉक्टर्स होते हैं जो अपनी योग्यता के अनुसार बीमारियों का इलाज करते हैं। क्योकि एक डॉक्टर हर प्रकार की बीमारी का इलाज नही कर पाता है। छोटी सी खांसी, बुखार से लेकर मस्तिष्क जैसी जटिल संरचना का इलाज करने वाले डॉक्टर्स मोजूद है जो पढ़ाई कर डॉक्टर की डिग्री प्राप्त करते हैं। आज हम जानेंगे की डॉक्टर कितने प्रकार के होते हैं?
डॉक्टर कितने प्रकार के होते हैं?
डॉक्टर अनेक प्रकार के होते हैं। हर कोई अपनी अपनी समझ के हिसाब से मरीज का इलाज करते है। कुछ डॉक्टर्स जो छोटी बीमारियों का इलाज करते हैं पर ओपरेशन जैसी गतिविधिया वे नही करते हैं यह एक सामान्य डॉक्टर होता है जिनका अधिकांश स्वयं का ही क्लिनिक होता है।
- गेनेरल फिजिशियन (General Physician)
- दिल का डॉक्टर (Cardiologist)
- दांत का डॉक्टर (Dentist)
- भौतिक चिकित्सक (Physiatrists)
- कान का डॉक्टर (Audiologist)
- त्वचा का डॉक्टर (Dermatologist)
- तंत्रिका तंत्र का डॉक्टर (Neurologist)
- हड्डी का डॉक्टर (Orthopaedic Surgeon)
- पेट का डॉक्टर (Gastroenterlogist)
- मानसिक रोग विशेषज्ञ (Psychiatrist)
- रक्त का डॉक्टर (Haematologists)
गेनेरल फिजिशियन (General Physician)
वह डॉक्टर जो आम बीमारियों का इलाज करने में सक्षम होते हैं गेनेरल फिजिशियन (General Physician) कहलाते हैं। ये डॉक्टर खांसी, बुखार, हल्की सी चोट का इलाज करते हैं। हम अधिकतर इन डॉक्टर्स के पास जाते हैं जब हमे हल्की सी बीमारी या चोट लग जाती है।
दिल का डॉक्टर (Cardiologist)
वह डॉक्टर्स जो दिल से सम्बन्धी बीमारियों का इलाज करते हैं Cardiologist कहलाते हैं। दिल हमारे शरीर का मुख्य अंग के अगर इसे कुछ हो जाता है तो जान भी जा सकती है। दिल से सम्बन्धित बीमारी जैसे हार्ट अटैक, दिल में दर्द, सास फूलना, दिल की नसों में विकार आदि बीमारियों का इलाज यही डॉक्टर्स करते हैं।
दांत का डॉक्टर (Dentist)
जो डॉक्टर्स दांत का इलाज करते हैं वे डेंटिस्ट कहलाते हैं। यदि आपको दन्त से सम्बन्धित समस्या होती है तो आप Dentist को दिखाते हैं। दांत के रंग में परिवर्तन होने, दांतो में झनझनाहट होने, सडन लग जाने पर इस प्रकार के डॉक्टर की जरुर होती है।
भौतिक चिकित्सक (Physiatrists)
यह डॉक्टर्स उन लोगो का इलाज करते हैं जो विकलांग होते हैं या सड़क हादसों में घायल हो जाते हैं। केवल सड़क ही नही अगर आप घर या ऑफिस कही भी गिर जाते हैं और आपको अधिक चोट आ जाती है तो आप इस प्रकार के डॉक्टर को दिखाते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –