भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की लगभग आधी से ज्यादा जनसंख्या आज भी जीवन-यापन करने के लिए कृषि पर आश्रित है। हमारे देश में तरह तरह की फसलें उगाई जाती हैं और इनमें से कई ऐसी भी हैं जिनका विश्व स्तर पर निर्यात किया जाता है। भारत में मुख्यतः बाजरे की फसल भी उगाई जाती है। आज बाजरे की फसल से ही सम्बंधित हमारे पास एक प्रश्न है कि बाजरे की फसल किस महीने में काटी जाती है? तो चलिए इसका उत्तर जानने में हम आपकी सहायता करते हैं।
भारत तथा अफ्रीका में बाजरे से रोटी, दलिया एवं बीयर बनायी जाती है जबकि विकसित देशों में इसका चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है। बाजरे की फसल में से शेष भाग का उपयोग चारा, ईंधन और निर्माण कार्य में किया जाता है।
जिस प्रकार सभी फसलों में अलग-अलग किस्म पायी जाती है वैसे भी बाजरे की भी अलग-अलग किस्में हैं इनमें से आर एच बी- 121, आर एच बी- 154, सी जेड पी- 9802, राज- 171, डब्लू सी सी- 75, पूसा- 443, आर एच बी- 58, आर एच बी- 30, आर एच बी- 90 आदि प्रमुख हैं जिन्हें राजस्थान में उगाया जाता है।
बाजरे की फसल किस महीने में काटी जाती है?
बाजरा (Millet) एक खरीफ की फसल है जिसे जून-जुलाई में बोया जाता है व सितम्बर-अक्टूबर के महीने में काट लिया जाता है। बाजरा एक खरीफ की फसल है जिसे जून-जुलाई में बोया जाता है व सितम्बर-अक्टूबर के महीने में काट लिया जाता है। आमतौर पर इसे पकने में 90 से 100 दिनों का समय लगता है। परन्तु वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गयी एचएचबी 68 आदि किस्में ऐसी भी हैं जो 60 से 65 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –