किसी भी देश को चलाने के लिए वहा सरकार की आवश्यकता होती है। बहुत से देश लोकतांत्रिक देश है पर कुछ देश ऐसे भी होते हैं जहां पर लोकतंत्र नहीं होता। आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि एक प्रजातांत्रिक सरकार किसके प्रति उत्तरदाई होती है?
लोकतंत्र या प्रजातंत्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें जनता स्वेच्छा से वोट देकर किसी भी उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुन सकती है। अमेरिका के 16 राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के अनुसार लोकतंत्र जनता का जनता के द्वारा जनता के लिए शासन है। ऐसी व्यवस्था जिसमें जनता अपनी मर्जी से अपने प्रतिनिधि को चुनती है।
एक प्रजातांत्रिक सरकार किसके प्रति उत्तरदाई होती है?
एक प्रजातांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदाई होती है। लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह जनता के समान अधिकारो की रक्षा करे, शासन व्यवस्था को संभाले, राजनीतिक सामाजिक आर्थिक फैसलों पर निर्णय लें आदि। जिस देश में लोकतंत्र नही होता है वहा या तो तानाशाही होती है या कम्युनिस्ट या राजशाही ऐसे देशो में जनता को नेता चुनने का हक नही होता है यहा कुछ लोगो का समूह ही देश के नेताओं जैसे राष्ट्रपति आदि का चयन कर लेते हैं या फिर राजा का पुत्र ही राजा बनता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- भारत में लोकसभा के पहले आम चुनाव कब हुए?
- संप्रभुता के सिद्धांत का जनक कौन है?
- कौनसी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है?
- बीजेपी की स्थापना कब और किसने की थी?