आज के इस लेख में हम कबड्डी खेल के बारे में जानकारी साझा करेंगे जैसे की कबड्डी कैसे खेला जाता है? कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं? आदि।
कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं?
कबड्डी के खेल में दो टीम होती है जिसमे हर एक टीम में 7 लोग होते है। जिन्हें वे आवश्यकता के अनुसार बदल भी सकते है। कबड्डी का खेल 20-20 मिनट की 2 अवधियों में बटा हुआ होता है इनके बीच 5 मिनिट का ब्रेक होता है, एवं महिलाओं के खेल में 15-15 मिनट के 2 राउंड होते है। टीम का एक खिलाड़ी जो सामने वाली टीम के एरिया में जाता है उसे रेडर कहते है। रेडर के बोनस लाइन को पार करने पर एक पॉइंट मिलता है। यह यदि रेडर पकड़ा जाता है तो उसे आउट माना जाता है और सामने वालो टीम को एक पॉइंट मिल जाता है। कबड्डी अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप पर खेला जाता है। पाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान में भी इस खेल के काफी प्रशंसक है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –