सनातन धर्म में अनुसार चार युग होते हैं और अभी वर्तमान में कलयुग चल रहा है, जो अंतिम युग है। इसके पहले तीन युग और हो चुके हैं जिसमे सबसे पहला सतयुग हुआ जिसमे मत्स्य, हयग्रीव, कूर्म, वाराह और नृसिंह अवतार हुए। इसके बाद त्रेता युग हुआ जिसमे श्रीराम का जन्म हुआ था। इसके बाद हुआ द्वापर युग जिसमे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। अब कलयुग में कलकी भगवान जन्म लेंगे। हिन्द धर्म के ज्योतिष और पौराणिक ग्रंथों में कलयुग को ले कर कई बातें लिखी गयी है उन्ही मेसे आज हम आपको कलयुग की 10 बातें बताने वाले हैं।
कलयुग की 10 बातें
- कलयुग में विधर्मी और असंस्कारी लोग सत्ता हासिल कर लेंगे तथा जनता की सेवा और रक्षा करने में असफल रहेंगे केवल जनता का पैसा लूटेंगे। राजा के वेश में ये म्लेच्छ ही होंगे। प्रजा इनसे परेशान रहेगी और यह प्रजा का शोषण होगा तथा यह जनता का उत्पीड़ित करेंगे और अंतत: सबके सब नष्ट हो जाएंगें।
- कलयुग में मनुष्य धर्म का पालन नहीं करेगा न ही धार्मिक पुस्तको का सम्मान करेगा, उसका आचरण नष्ट हो जाएगा तथा कोई भी वेदों का पालन नहीं करेगा। था हर किसी में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता, स्मृति का अभाव रहेगा।
- केवल धनवान व्यक्ति की सम्मान पाएगा और उसे ही सबसे श्रेष्ठ समझा जाएगा, धनवान व्यक्ति सब कुछ नियंत्रित कर सकेगा तथा न्यायपालिका और नेता धनवान लोगों के आगे बेबस होंगे।
- कलयुग में विवाह की पवित्रता का कोई महत्व नहीं रह जाएगा यह केवल एक समझोते की तरह होंगे, व्यक्ति अपने जीवन साथी को धौका देगा। प्रेम का जैसे अंत सा हो जाएगा हर कोई मतलब के लिए एक दुसरो के साथ रहेगा।
- कलयुग के ब्राह्मण भी सिर्फ नाम के ही रह जाएँगे, वह केवल धन अर्जित करने के लक्ष्य से जीवन व्यतीत करेंगे तथा पाने कर्मो और लक्ष्यों पर कोई ध्यान नहीं देंगे। उनमे भी छल कपट भी भावना आ जाएगी।
- कपटी, चालक, झूठे लोगो को विद्वान् माना जाएगा, तथा संस्कारी और आदर करने वाले लोगो को कोई सम्मान नही देगा। कापली लोगो का बोल बाला होगा तथा संस्कारी और सभ्य लोग हमेशा परेशान रहेंगे।
- हर किसी में चिंता का स्तर अत्यधिक बाद जाएगा जिस कारण कई तरह की मानसिक बीमारियाँ मनुष्यों को घेर लेगी। ख़ुशी उत्साह सब का अंत हो जाएगा और व्यक्ति की उम्र घटने लगेगी।
- लोग मंदिरों में जाना पसंद नही करेंगे तथा धर्म का पालन करना बंद कर देंगे। धार्मिक स्थानों पर जाना बंद कर देंगे तथा नदी-तालाबों और पहाड़ों को तीर्थ स्थान की तरह जायेंगे।
- कलयुग में मनुष्यों के कारण मौसम भी प्रभावित हो जाएगा समय पर बारिश नही होगी, सुखा रहेगा, अनिश्चित समय पर बारिश होगी, गर्मी असहनीय हो जाएगी। कलुय्ग के अंत में अम्ल वर्ष भी होने लगेगी जिससे सारी फसल खराब ही जाएगी और इंसान आदमखोर हो जाएँगे।
- अपराध काफी नद जाएगा लोग सत्ता, पैसा पाने के लिए हत्या भी करने लगेंगे तथ असत्य का साथ भी देंगे। अभिमान चरम पर होगा, लोग छोटी छोटी बातों पर क्रोधित जाएँगे तथा, सम्पति के लिए भाई-भाई के बारे में ही नही सोचेगा।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –