इस आर्टिकल में प्रत्येक युग के वर्ष प्रमाण और उनकी विस्तृत जानकारी दी गयी है और कलयुग की अवधि कितने वर्ष की होती है यह भी बताया गया है।
हिन्दू धर्म के अनुसार चार युग होते हैं और वर्तमान में कलयुग चल रहा है तो अंतिम युग माना जाता है। हर युग में मनुष्य की आयु और ऊँचाई अलग अलग होती है इस बारे में विस्तृत जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी।
सतयुग
- सतयुग की अवधि – 17280000
- इस युग में मनुष्य की औसत आयु – 100000
- मनुष्य की लगभग लम्बाई – 32 फीट
- प्रमुख तीर्थ – पुष्कर
- काल में पाप की मात्रा – 0 विश्वा (बीस पल की एक प्राचीन तौल या मान को विश्वा कहते हैं)
- काल में पुण्य की मात्रा – 20 विश्वा
- युग के प्रमुख अवतार – मत्स्य, कूर्म, वाराह, नृसिंह
- अवतार लेने का कारण – शंखासुर का वध, हरिण्याक्ष दैत्य का वध, पृथ्वी का भार हरण।
- मुद्रा – रत्नमय होगी
- प्रमुख पात्र – स्वर्ण से बना हुआ।
त्रेतायुग
- त्रेतायुग की अवधि – 12,93,000
- इस युग में मनुष्य की औसत आयु – 10,000
- मनुष्य की लगभग लम्बाई – 21 फीट
- प्रमुख तीर्थ – नैमिषारण्य
- काल में पाप की मात्रा – 5 विश्वा
- काल में पुण्य की मात्रा – 15 विश्वा
- युग के प्रमुख अवतार – वामन, परशुराम तथा राम
- अवतार लेने का कारण – बलि का वध, रावण का वध , अनेक राक्षसो की वध के लिए
- मुद्रा – स्वर्ण
- प्रमुख पात्र – चाँदी से बना हुआ।
द्वापरयुग
- द्वापरयुग की अवधि – 8,64,000
- इस युग में मनुष्य की औसत आयु – 1000
- मनुष्य की लगभग लम्बाई – 11 फीट
- प्रमुख तीर्थ – कुरुक्षेत्र
- काल में पाप की मात्रा – 10 विश्वा
- काल में पुण्य की मात्रा – 10 विश्वा
- युग के प्रमुख अवतार – कृष्ण
- अवतार लेने का कारण – कंस वध , देवो को मोहित करने के लिए
- मुद्रा – चाँदी होगी
- प्रमुख पात्र – ताम्र से बना हुआ।
कलियुग
- कलियुग की अवधि – 4,32,000
- इस युग में मनुष्य की औसत आयु – 100
- मनुष्य की लगभग लम्बाई – 5.5 फीट
- प्रमुख तीर्थ – गंगा
- काल में पाप की मात्रा – 15 विश्वा
- काल में पुण्य की मात्रा – 5 विश्वा
- युग के प्रमुख अवतार – कल्कि
- अवतार लेने का कारण – मनुष्य जाति के उद्धार अधर्मियों का विनाश एंव धर्म कि रक्षा के लिए।
- मुद्रा – लोहा होगी
- प्रमुख पात्र – मिट्टी से बना हुआ।
कलयुग की अवधि कितने वर्ष की होती है?
भगवान कृष्ण का अवतार अंत पैर में तीर लगने की वजह से हुआ था इसी समय के बाद से कलयुग का आरम्भ माना जाता है। कलयुग की अवधि कुल 4,32,000 वर्ष है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- कलयुग में कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए?
- भगवान विष्णु के तिलक का आकार क्या है
- हिन्दू धर्म कितना पुराना है?
- कलयुग में पुण्य क्या है?