इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया था?
किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया
तांबा (copper) वो धातु है जिसका उपयोग मानव ने सबसे पहले किया था। तांबे को ताम्र भी कहा जाता है इसीलिए जब मानव ने इस धातु का पहली बार उपयोग किया था उस युग का नाम ताम्रपाषाण काल रखा गया है, इस समय की ताम्बे की कुछ वस्तुए खोजी गयी है जो संग्रहालय में रखी हुई है। इस काल में मानव ताम्बे का उपयोग सिख चुका था और अब पत्थरों की जगह ताम्बे के हथियारों का उपयोग करने लगा था, यह काल करीब 5000 ई पू का माना जाता है। वैज्ञानिको का मानना है कि ताम्रपाषाण काल के लोगो का प्रमुख क्षेत्र मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र राजस्थान रह होंगे।
ताम्बे का उपयोग तेजी से इसलिए फैला क्योकि यह पत्थरों की तुलना ज्यादा अच्छे से हथियारों के निर्माण में सहायक है तथा पत्थरों की तरह टूटते नही है। समय के साथ ताम्बे से बनने वाली चीजो में भी बढोत्तरी होती गयी फिर आगे चल कर ताम्बे से सिक्के, बर्तन, साज सज्जा का सामान बनाया जाने लगा।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –