हर किसी को कंप्यूटर का उपयोग आना चाहिए क्योकि आज के समय में कंप्यूटर सबसे ज्यादा जरुरी उपकरण बन चुका है। हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग होता है क्योकि यह कार्य को आसान बनाता है तथा समय की बचत करता है, खर्च बचाता है तथा जानकारी को संग्रहित रखता है। अगर आप कंप्यूटर सीखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कंप्यूटर के पार्ट और उनके उपयोग के बारें में पता होना चाहिए। आज के इस लेख में कंप्यूटर के एक महत्वपूर्ण पार्ट माउस के बारें में जानकारी दी गयी है। तो आइये जानते हैं कि माउस किसे कहते हैं?
माउस किसे कहते हैं?
कंप्यूटर कई पार्ट से मिल कर बनता है जिसके कुछ पार्ट हमारे द्वारा बाहर रखे हुए देखे जा सकते हैं जैसे मॉनिटर, CPU, कीबोर्ड, माउस आदि। इन्ही मेसे एक चूहे की आकृति का दिखने वाला यंत्र होता है जिसे माउस ही कहा जाता है। यह इनपुट डिवाइस है जिसके द्वारा हम मॉनिटर पर दिखने वाले कर्सर को मूव कर सकते हैं। और इस कर्सर के द्वारा ही हम कंप्यूटर पर काम कर पाते हैं फाइल ओपन कर पाते हैं तथा और कई अन्य काम आसानी से या जल्दी कर पाते हैं। इस कर्सर को माउस के द्वारा ही मूव किया जता है।
कम्प्यूटर माउस के प्रकार
कंप्यूटर के निर्माण के बाद से उसमे कई तरह के बदलाव किय गये हैं और यह और भी आधुनिक तथा सुविधाजनक हो गया है इसके साथ साथ इसके पार्ट्स भी अपडेट होते हैं।
- Mechanical Mouse
- Optical Mouse
- Wireless Mouse
- Stylus Mouse
- Trackball Mouse
माउस का आविष्कार किसने किया?
डग एंजेलबर्ट ने 1960 के दशक में माउस का आविष्कार किया था। तथा इस समय माउस एक साधारण लकड़ी का बॉक्स था जिसमें एक बटन और दो लंबवत पहिए थे। तथा 1970 को इसका पेटेंट कराया गया था।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- सबसे पहले कंप्यूटर का नाम क्या था?
- माउस में कितने बटन होते हैं
- कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
- आधुनिक जीवन में कंप्यूटर एवं मोबाइल का महत्व