प्रश्न – स्तनधारी वर्ग के तीन प्रमुख लक्षण लिखिए
यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जो अधिकांश परीक्षाओ में पूछा जाता हैं इसीलिए जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को इसका उत्तर पता होना चाहिए।
हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करेंस्तनधारी वर्ग के तीन प्रमुख लक्षण लिखिए
प्राणी वर्ग का एक प्रमुख समूह है स्तनधारी वर्ग। जीवो का वर्गीकरण कई आधार पर किया जाता है जैसे शारीरिक संरचना, कार्य, रूप आदि। स्तनधारी वर्ग में मनुष्य, जेब्रा, चमकादड़, गिलहरी, छछूंदर, गाय, कुत्ता आदि आते हैं। आइये जानते हैं कि स्तनधारी वर्ग के जीवो के लक्ष्ण क्या है।
स्तनधारी वर्ग के प्रमुख लक्षण
- इनकी त्वचा पर रोम या बाल होते हैं तथा त्वचा में तेल ग्रंथि पाई जाती है।
- यह जन्तु नियततापी है मतलब इनके शरीर का तापमान बाह्य वातावरण के अनुसार नही बदलता है।
- यह अपने बच्चो को दूध पिलाते हैं।
- कान के मध्य भाग में तीन हड्डियाँ पायी जाती है तथा बाह्य कान होते हैं।
- दाँत जबड़ों के socket में अवस्थित होते हैं।
- इनके हृदय में ४ कोष्ठ पाए जाते हैं।
- स्तनधारियों में उच्च कोटि का पैतृक संरक्षण पाया जाता है।
- यह यूरियोटेलिक जन्तु होते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –