वृक्षों की आयु का अध्ययन क्या कहलाता है


प्रश्न – वृक्षों की आयु का अध्ययन क्या कहलाता है?

वृक्षों की आयु का अध्ययन क्या कहलाता है?

पेड़ों की आयु के अध्ययन को डेंड्रोक्रोनोलॉजी (Dendrochronology) कहा जाता है। लकड़ी के नमूने से वैज्ञानिक पेड़ की उम्र का पता लगाने की कोशिश करते हैं। पर्यावरणीय परिवर्तनों को समझने के लिए डेंड्रोक्रोनोलॉजी का उपयोग किया जाता है क्योकि डेंड्रोक्रोनोलॉजी के द्वारा जलवायु का भी पता लगाया जाता है। पेड़ के तने को काटने पर गोल आकृतियों की संख्या के द्वारा पेड़ की उम्र का पता लगाने की विधि काफी पुरानी है। पुरातात्विक स्थलों, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय इतिहास का अध्ययन Dendrochronology के अंतर्गत सम्भव है, पेड़ हर साल एक रिंग बढ़ाते हैं, और इन रिंगों की चौड़ाई और पैटर्न कई प्रकार के पर्यावरणीय कारकों द्वारा निर्धारित होते हैं, जिसमें तापमान, वर्षा और मिट्टी की नमी आदि शामिल है।

हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए क्लिक करें

सबसे पहले लकड़ी के नमूने को लिया जाता है,या एक छोटे कोर को निकालने के लिए ड्रिल का उपयोग किया जाता है। इसके बाद सतह को साफ़ किया जाता है तथा माइक्रोस्कोप के द्वारा इसका अध्ययन किया जाता है। इसके लिए ट्री-रिंग पैटर्न के सावधानीपूर्वक अंशांकन की आवश्यकता होती है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

0Shares

Leave a Comment