आज का यह आर्टिकल लाइट पेन पर आधारित है। इसमें आप जानेंगे कि लाइट पेन क्या है? लाइट पेन के उपयोग क्या-क्या है? लाइट पेन के फायदे और लाइट पेन के नुकसान क्या-क्या है? आदि प्रश्नों के उत्तर जानने को मिलेंगे।
लाइट पेन क्या है?
लाइट पेन एक ऐसा हार्डवेयर है जो कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे फोल्डर को ओपन करने एडिट करने या चित्र बनाने में मदद करता है। यह कंप्यूटर में मौजूदा माउस की तरह ही होता है। इसे सीधे स्क्रीन के उपर चलाया जा सकता है। यह टेक्स्ट एडिट करने, चित्र बनाने, फोल्डर ओपन करने आदि कामो में सहयोगी होता है। लाइट पेन एक कैथोड-रे ट्यूब डिस्प्ले के माध्यम से कंप्यूटर के साथ सीधे संपर्क रहता है।

लाइट पेन के उपयोग क्या-क्या है?
लाइट पेन के कई कार्य हो सकते हैं, इसके मुख्य कार्य नीचे सूचीबद्ध तरीके से बताएं गये हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप लाइट माउस के उपयोगो को बड़े अच्छे से समझ सकेंगे।
- आप लाइट पेन के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन पर आसानी से पेटिंग कर सकते हैं।
- लाइट पेन के द्वारा ग्राफ़िक डिज़ाइन में काफी मदद मिलती है और आप ज्यादा अच्छे से ग्राफ़िक डिजाइनिंग कर सकते हैं।
- फोल्डर को ओपन और क्लोज करने में मदद करता है।
- आप इस पेन के द्वारा त्क्स्त आदि को हाईलाइट भी कर सकते हैं।
लाइट पेन के फायदे (Advantage of Light Pen in Hindi)
- लाइट पेन बारीकी से काम करने में सहायक है।
- इसके द्वारा ग्राफ़िक डिज़ाइन या पेंटिंग काफी अच्छी तरह से की जा सकती हैं।
- इनका आकार काफी छोटा होता है जिस कारण यह ज्यादा जगह का उपयोग नहीं करते है।
लाइट पेन के नुकसान (Disadvantage of Light Pen in Hindi)
- यह केवल CRT मॉनिटर पर काम करते हैं, यह LCD स्क्रीन पर काम नहीं कर सकते हैं।
- माउस की तुलना में इसे ज्यादा समय तक उपयोग नहीं किया जा सकता है क्योकि यह आरामदायी नहीं हैं
- इसके ज्यादा उपयोग से उँगलियों में दर्द हो सकता है।
- इसके उपयोग के कारण स्क्रीन आँखों के ज्यादा पास हो सकती है।

Light Pen के प्रकार (Types Of Light Pen)
Corded Light Pen
इस पेन को चार्ज करने की कोई जरूरत नहीं होती है क्योकि यह सीधा तार की मदद से उपकरण से जुड़ा होता है। यह पहले के समय में उप्योह किया जाता था।
Design Light Pen
इसकी मदद से स्केच आदि बनाएं जाते हैं इसीलिए इन्हें डिज़ाइनर उपयोग करते हैं। इसकी मदद से बारीकी से काम किया जा सकता है तथा एक अच्छी डिज़ाइन निर्मित की जा सकती है।
Battery Light Pen
इस तरह के पेन से bright ligh निकलती है तथा यह बैटरी द्वारा संचलित होते हैं इसिलिय्ते इन्हें Battery Light Pen भी कहा जा सकता है।
FAQs
लाइट पेन का आविष्कार Ben Gurley ने 1959 में किया था।
लाइट पेन का अविष्कार 1959 में हुआ था।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- कम्प्यूटर के कितने मुख्य भाग होते हैं?
- कंप्यूटर क्या है इसकी उपयोगिता एवं विशेषताएँ बताइए
- गैल्वेनोमीटर क्या मापता है?