जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर की तापमान नियंत्रण की क्षमता भी परिवर्तित होती जाती है। जब हमारी उम्र 64 वर्ष से अधिक हो जाती है तो कम उम्र के लोगो की तरह शरीर की तापमान को बाहरी वातावरण के साथ तालमेल बैठने में समस्या होती है। अधिक उम्र के लोगों में गर्मी की कमी महसुस होती है। आईये इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे Body Ka Normal Temperature Kitna Hota Hai – मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है व इसमें बदलाव क्यों होता है?
Body Ka Normal Temperature Kitna Hota Hai?
हमें बचपन से यही पढाया जाता है कि मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फ़ारेनहाइट या 37 डिग्री सेल्सियस होता है। यह 1800 के दशक में हुए एक शोध से पता चला है। लेकिन नवीनतम शोध से पता चला है कि वर्तमान समय में मानव पहले की तुलना में थोडा ठंडा है जिसका तापमान 97.5 F (36.4 C) और 97.9 F (36.6 C) के बीच है।
शरीर के सामान्य तापमान की रेंज –
हेल्थ एक्सपर्ट पवन नायक के अनुसार मानव शरीर का तापमान ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन यह एक निश्चित रेंज में रहता है। 97 से 99 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच के तापमान को सामान्य कहाँ जाता है। जीवन के प्रत्येक चरण में अर्थात उम्र में बदलाव के साथ -साथ तापमान में भी परिवर्तन होता है जैसे –
- जन्म लेने से 10 वर्ष की आयु तक : 95.9 F (35.5 C) से 99.5 F (37.5 C) के बीच
- 11 वर्ष से 65 वर्ष की आयु में : 97.6 F (36.4 C) से 99.6 F (37.6 C) के बीच
- 65 वर्ष से अधिक उम्र में : 96.4 F (35.8 C) से 98.5 F (36.9 C) के बीच हो सकता है।
क्यों होता है शरीर के तापमान में बदलाव –
हमारे हेल्थ चेक अप में तापमान की जाँच एक सामान्य प्रक्रिया है। तापमान में परिवर्तन हमारे स्वास्थ्य में बदलाव के कारण भी होता है। एक स्वस्थ शरीर का तापमान सामान्य होता है परन्तु यह शरीर के बाहर के नहीं बल्कि अन्दर के तापमान की बात है।
शरीर के तापमान के नियंत्रण के लिए हमारे दिमाग का एक भाग हाइपोथैलेमस जिम्मेदार होता है। जब हम बाहरी तापमान के कारण अधिक ठन्डे हो जाते है तो यह हमारी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है जिससे कंपकंपी उत्पन्न होती है और हमें संकेत मिलता है की अब गर्मी पैदा करनी चाहिए। ठीक इसी प्रकार अधिक गर्मी में यह पसीना निकाल कर हमारे शरीर को ठंडा करता है।
FAQs
बच्चों के शरीर का सामान्य तापमान यानि बॉडी टेम्प्रेचर 95.9–99.5°F के बीच हो सकता है। यदि उनके शरीर का तापमान 102.2°F से अधिक हो तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएँ।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –