भारत में फलो का राजा कहलाने वाला फल आम, भारत के अलावा पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है। यह बहुत ही रसीला तथा अनेक लोगो के द्वारा पसंद किया जाने वाला फल है जो गर्मियों में अधिक मात्रा में बाज़ार में आता है। जिसका जूस भी काफी स्वादिष्ट होता है। आम के कई प्रकार होते हैं जिसमे अल्फांसो, बंगनपल्ली, दसेहरी, केसर, तोतापुरी, लंगड़ा, जर्दालू, नीलम सबसे ज्यादा प्रसिद्द है। आम में विटामिन A और C, कैल्शियम, विटामिन-B6 पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद है पर आम का अधिक सेवन पेट सम्बन्धित समस्या खड़ी कर सकता है तथा मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदेह है। दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन भारत करता है यहाँ आम से चटनी , सब्ज़ी, आम पन्ना, मिल्कशेक, पापड़, अचार आदि बनाए जाते हैं। क्या आप जानना चाहते है कि आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?
आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?
आम का वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) है तथा आम को संस्कृत में आम्रम् कहते हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- गौरैया का वैज्ञानिक नाम क्या है
- मेंढक का वैज्ञानिक नाम क्या है?
- आधुनिक मानव को किस नाम से जाना जाता है ?